{"_id":"5acfe1ba4f1c1b513e8b4e72","slug":"big-allegation-of-togadia-said-resulted-due-to-victory-in-bhubaneswar","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोगड़िया का बड़ा आरोप, बोले- भुवनेश्वर में जीत के कारण रोका गया परिणाम","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
तोगड़िया का बड़ा आरोप, बोले- भुवनेश्वर में जीत के कारण रोका गया परिणाम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Fri, 13 Apr 2018 04:16 AM IST
विज्ञापन
प्रवीण तोगड़िया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विहिप के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष के लिए 14 अप्रैल को होने वाले चुनाव से पहले विहिप में बयानबाजी तेज हो गई है। विहिप के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तोगड़िया ने आरोप लगाया कि उन्हें और अध्यक्ष राघव रेड्डी को चुनाव में हराने के लिए फर्जी वोटर लिस्ट तैयार कर 37 नामों को गलत तरीके से जोड़ा गया है। तोगड़िया ने दावा किया कि बीते दिनों भुवनेश्वर में हुए चुनाव में ही रेड्डी और उन्हें जीत हासिल हुई थी। मगर इस चुनाव के परिणाम को जानबूझ कर घोषित नहीं किया गया।
गौरतलब है कि रेड्डी ने बुधवार को विहिप के सभी ट्रस्टी और संगठन मंत्री चंपत राय को पत्र लिख कर मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। विहिप के 52 साल के इतिहास में होने वाले इस पहले चुनाव में कुल 272 मतदाता हैं। इनमें 66 मतदाता विदेश के हैं, जबकि बाकी 206 मतदाता देश के हैं। रेड्डी ने कथित तौर पर 37 मतदाताओं का नाम बताते हुए सही वोटर लिस्ट भी ट्रस्टी और चंपत राय को भेजी है।
इस बारे में तोगड़िया ने कहा कि भुवनेश्वर में हुए चुनाव में रेड्डी को कुल मतों का 80 फीसदी हासिल हुआ था। मगर चुनाव परिणाम को रोक लिया गया। वह चुनाव सही वोटर लिस्ट से हुआ था। इसलिए इस बार तैयार किए गए वोटरलिस्ट में फर्जीवाड़ा किया गया है।