{"_id":"59a5ec744f1c1b3e738b4646","slug":"bhutan-welcomes-dialogue-end-in-doklam-between-india-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोकलाम में भारत-चीन में तनातनी खत्म होने का भूटान ने किया स्वागत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
डोकलाम में भारत-चीन में तनातनी खत्म होने का भूटान ने किया स्वागत
नई, दिल्ली
Updated Wed, 30 Aug 2017 04:07 AM IST
विज्ञापन
Doklam Dispute
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिक्किम से सटे दोकलम में भारत और चीनी के सैनिकों के बीच 73 दिन से जारी तनातनी के खत्म होने का भूटान ने स्वागत किया है। मंगलवार को भूटान ने उम्मीद जताई कि इससे दोकलम क्षेत्र में शांति सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Read Also: डोकलाम विवाद का सुखद समाधान
विज्ञापन
भूटान के विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘दोकलम क्षेत्र से दोनों देशों की सेनाओं के हटने और गतिरोध खत्म होने का हम स्वागत करता है। हम उम्मीद करते हैं कि इससे भूटान, चीन और भारत सीमा पर मौजूदा समझौतों के मद्देनजर शांति एवं यथास्थिति कायम रखने में मदद मिलेगी।’
विज्ञापन
Read Also: डोकलाम में सड़क निर्माण रोकने पर वादा निभाता नहीं दिख रहा चीन, सेना करती रहेगी पेट्रोलिंग
दोनों देशों के सैनिकों के बीच 16 जून से गतिरोध चला आ रहा था। गतिरोध तब उत्पन्न हुआ था जब भारतीय सैनिकों ने चीनी सेना को विवादित क्षेत्र में सड़क बनाने से रोक दिया था। भारत ने इस क्षेत्र में करीब 350 सैनिक तैनात कर दिए थे।