{"_id":"61bc1c9157dcf111963d30fb","slug":"bhutan-s-highest-civilian-award-ngadag-pel-gi-khorlo-to-prime-minister-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्व के पल: भूटान में सम्मानित होंगे पीएम मोदी, थिंपू सरकार ने की सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने की घोषणा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गर्व के पल: भूटान में सम्मानित होंगे पीएम मोदी, थिंपू सरकार ने की सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने की घोषणा
Fri, 17 Dec 2021 10:43 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 17 Dec 2021 10:43 AM IST
सार
भूटान अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित करेगा।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : ANI
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। उन्हें जल्द ही एक और अंतरराष्ट्रीय सम्मान से नवाजा जाएगा। दरअसल, भूटान सरकार ने पीएम मोदी को भूटान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान Ngadag pel gi khorlo से सम्मानित करने की घोषणा की है। भूटान के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी देते हुए भूटान पीएम कार्यालय ने लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बिना किसी शर्त के दोस्ती, भूटान के लिए उनके समर्थन और विशेष तौर पर कोरोना महामारी के दौरान की गई मदद के लिए भूटान उन्हें अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित करने का फैसला किया है। आगे लिखा गया है कि भूटान का हर नागरिक उन्हें इसके लिए बधाई देता है। इस उपलब्धि पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीएम मोदी को बधाई भी दी है।
विज्ञापन
भूटान के प्रधानमंत्री लोतेय शेरिंग ने सोशल मीडिया पर कहा कि उन्हें यह सुनकर बेहद खुशी हुई कि सर्वोच्च असैन्य अलंकरण ‘ऑर्डर ऑफ द द्रूक ग्यालपो’ के लिए महामहिम नरेंद्र मोदी के नाम की घोषणा की गई है। शेरिंग ने कहा कि इन वर्षों के दौरान, विशेष रूप से महामारी के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने जो बिना शर्त मित्रता निभाई है और मदद की है, भूटान नरेश ने उसे रेखांकित किया है।
पिछले साल, प्रधानमंत्री मोदी को अमेरिकी सशस्त्र बलों का ‘लीजन ऑफ मेरिट बाय द यूएस गवर्नमेंट’ पुरस्कार मिला, जो उत्कृष्ट सेवाओं और उपलब्धियों के प्रदर्शन में विशिष्ट मेधावी आचरण के लिए दिया जाता है।
रूस ने 2019 में मोदी को अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू’ पुरस्कार से सम्मानित किया। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने भी 2019 में मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ जायद अवार्ड’ से सम्मानित किया।