{"_id":"6166a9a88ebc3e56e64830cb","slug":"bhupesh-baghel-compare-rss-with-the-leaders-of-naxalites-said-savarkar-was-the-1st-to-speak-2-nation-theory","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूपेश बघेल बोले: नक्सलियों के नेता गोली चलाने व खाने का काम करते हैं, ऐसी ही स्थिति आरएसएस की भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूपेश बघेल बोले: नक्सलियों के नेता गोली चलाने व खाने का काम करते हैं, ऐसी ही स्थिति आरएसएस की भी
Wed, 13 Oct 2021 03:10 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 13 Oct 2021 03:10 PM IST
सार
राजनाथ सिंह ने कहा था कि सावरकर को बदनाम करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उनके इस बयान पर असदुद्दीन ओवैसी और भूपेश बघेल ने पलटवार किया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
- फोटो : twitter.com/bhupeshbaghel
विस्तार
राजनाथ सिंह के वीडी सावरकर पर दिए बयान के बाद सियासी पारा चढ़ गया है। एक तरफ राजनाथ सिंह के बयान पर असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार किया है तो अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भी मैदान में उतर आए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि- छत्तीसगढ़ में आरएसएस की नहीं चलती है, सबकुछ नागपुर से चलता है। नक्सलियों के नेता आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और अन्य राज्य में हैं और यहां के लोग गोली चलाने और खाने का काम करते हैं। ऐसी ही स्थिति आरएसएस की भी है। यहां आरएसएस के लोगों का महत्व नहीं है, जो कुछ है वह नागपुर है।
विज्ञापन
सावरकर पर यह बोले
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने रक्षामंत्री के सावरकर वाले बयान पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि उस समय सावरकर कहां थे और महात्मा गांधी कहां थे? सावरकर जेल में थे तो महात्मा गांधी की उनसे बात कैसे हुई? उन्होंने आगे कहा कि सावरकर ने दया याचिका दाखिल की और उसके बाद अंग्रेजों के साथ ही रहने लगे। 1925 में जेल से छूटने के बाद सावरकर ऐसे पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने 'टू नेशन थ्योरी' की वकालत की थी।
विज्ञापन
क्या कहा था राजनाथ सिंह ने
राजनाथ सिंह ने कहा था कि वीर सावरकर को बदनाम करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उनके बारे में कहा जाता है कि उन्होंने आजीवन कारावास के दौरान ब्रिटिश हुकूमत के समय दया याचिका दाखिल की थी। जबकि, उनसे दया याचिका के लिए महात्मा गांधी ने ही कहा था। उन्होंने कहा था सावरकर को हिंदूवादी बताया जाता है। सावरकर हिंदुत्व को मानते जरूर थे, लेकिन वे हिंदूवादी नहीं थे। वे राष्ट्रवादी थे। 20वीं सदी के सबसे बड़े सैनिक व रक्षा विशेषज्ञ थे।'
विज्ञापन
ओवैसी ने किया पलटवार
असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि- 'ये लोग विकृत इतिहास को पेश कर रहे हैं। अगर ऐसा ही चलता रहा, तो वे महात्मा गांधी को हटा देंगे और सावरकर को राष्ट्रपिता बना देंगे, जिन पर महात्मा गांधी की हत्या का आरोप था। जस्टिस जीवन लाल कपूर की जांच में वह शामिल थे।'