Sewa Pakhwada: 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा पखवाड़ा, भूपेंद्र यादव बोले- स्वच्छता-सेवा के मूल्यों को मिलेगा बल
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक देशभर में 'सेवा पखवाड़ा' चलेगा। इसमें स्वच्छता, जल संरक्षण, स्वास्थ्य और पर्यावरण जैसे विषयों पर कार्यक्रम होंगे। भूपेंद्र यादव ने आगे कहा कि पीएम मोदी की प्रेरणा से शुरू यह अभियान समाज के हर वर्ग को सेवा से जोड़ने का माध्यम बनेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के मौके पर 15 दिनों तक चलने वाले ‘सेवा पखवाड़ा’ की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस दौरान भाजपा देशभर में रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान और प्रदर्शनी आयोजित करेगी, जिसमें केंद्र सरकार के कामों को दिखाया जाता है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने गुरुवार को इसको लेकर कहा कि आने वाले 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक पूरे देश में भाजपा 'सेवा पखवाड़ा' आयोजित करेगी। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) से शुरू होगा।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान भूपेंद्र यादव ने बताया कि पीएम मोदी ने भारतीय राजनीति में सेवा, स्वच्छता और संवेदनशीलता जैसे मूल्यों को मजबूत किया है। चाहे संकट हो, महामारी हो या प्राकृतिक आपदा उन्होंने हमेशा सेवा भाव से लोगों को जोड़ने की प्रेरणा दी है।
ये भी पढ़ें:- एल्गार परिषद केस: रमेश अस्थायी जमानत पर रिहा, जेल प्रशासन ने मांगी माफी; कोर्ट से आदेश मिलने के बाद हुई देरी
गावों तक पहुंचाया जाएगा स्वच्छ पानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने आगे सेवा पखवाड़ा के दौरान होने वाले कामों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में दूर-दराज के गांवों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाया गया है और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को लेकर देश मजबूत कदम उठा रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़े के दौरान स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, स्वास्थ्य सेवा और जनकल्याण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिससे समाज के हर वर्ग के लोग इससे जुड़ सकें।
ये भी पढ़ें:- Karnataka: 'वरिष्ठ नागरिकों के लिए 10000 की भरण पोषण सीमा बढ़ाई जाए', कर्नाटक हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल ने दी जानकारी
इसके साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीक में बताया कि पार्टी लाखों लोगों को रक्तदान शिविरों का लाभ दिलाने की पूरी कोशिश करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन से लेकर गांधी जयंती तक कई कार्यक्रम होंगे। 17 सितंबर से स्वास्थ्य शिविर भी लगाए जाएंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को फायदा पहुंच सके।
स्वच्छता अभियान के बारे में उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, स्कूल और गलियों की सफाई में लोगों को भी जोड़ा जाएगा ताकि सभी मिलकर इस काम में हिस्सा लें। यह अभियान हर साल आयोजित किया जाता है और इस बार भी बड़ी तैयारी की जा रही है। इस दौरान देशभर में प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को दिखाया जाएगा। इसके साथ ही ‘प्रबुद्ध सम्मेलन’ और विज्ञान, कला, साहित्य, खेल आदि के विशेषज्ञों के साथ संवाद भी होंगे।