{"_id":"682824e9759e925d8f048f09","slug":"bhubaneswar-nine-killed-in-lightning-strikes-in-odisha-thunderstorms-news-in-hindi-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Odisha: ओडिशा में आकाशीय बिजली गिरने से नौ लोगों की मौत, कई घायल; कोरापुट जिले में सबसे ज्यादा नुकसान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Odisha: ओडिशा में आकाशीय बिजली गिरने से नौ लोगों की मौत, कई घायल; कोरापुट जिले में सबसे ज्यादा नुकसान
Sat, 17 May 2025 11:25 AM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: पवन पांडेय
Updated Sat, 17 May 2025 11:25 AM IST
सार
Lightning Strikes In Odisha: ओडिशा में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से नौ लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए है। बता दें कि, मौसम विभाग ने पहले ही राज्य में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा के अलग-अलग जिलों में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई, जिनमें छह महिलाएं शामिल हैं। राज्य में तेज बारिश और आंधी-तूफान के बीच यह हादसे हुए। कुछ लोग घायल भी हुए हैं। जानकारी के मुताबिक. कोरापुट जिले के पारिडिगुड़ा गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। ये लोग खेत में काम कर रहे थे और बारिश के कारण एक अस्थायी झोपड़ी में छिपे थे। तभी झोपड़ी पर बिजली गिर गई।
यह भी पढ़ें - पुणे आईईडी केस: एनआईए ने हवाई अड्डे से गिरफ्तार किए दो फरार आतंकी, आईएसआईएस के लिए करते थे काम
जाजपुर जिले में दो बच्चों की मौत
वहीं जाजपुर जिले के धरमशाला इलाके में तेज आंधी और बारिश के दौरान तारे हेम्ब्रम और तुकुलू चत्तर नाम के दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चे जनापुर थाने के बुरुसाही गांव के रहने वाले थे। वे एक कच्चे घर के बरामदे में खड़े थे, तभी उन पर बिजली गिर गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
गंजाम, धेनकानाल और गजपति जिले में घटनाएं
गंजाम जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की जान गई। इसमें ओम प्रकाश प्रधान नाम के छात्र की कबिसुर्यानगर तहसील के बारिदा गांव में बिजली गिरने से मौत हो गई। वहीं बेलगुंथ क्षेत्र में एक युवती की मौत आम बाग में आम चुनते समय बिजली गिरने से हुई। वहीं धेनकानाल और गजपति में भी मौतें हुई है। जानकारी के मुताबिक, धेनकानाल जिले के कुसुमुंडिया गांव में सुरुशी बिश्वाल नाम की महिला की बिजली गिरने से मौत हो गई। जबकि, गजपति जिले के मोहन इलाके में एक महिला की मौत उस समय हुई जब वह ट्रैक्टर से ईंटें उतार रही थी और तभी बिजली गिर गई।
यह भी पढ़ें - Manipur: मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, सात उग्रवादियों को किया गिरफ्तार
पीड़ित और परिजनों को मिलेगी सरकारी सहायता
वहीं इस घटना के बाद जिला आपदा प्रबंधन कार्यालयों ने बताया कि मृतकों के परिवारों को सरकार की मौजूदा नीति के अनुसार आर्थिक सहायता दी जाएगी।
IMD की चेतावनी पहले ही जारी थी
भारत मौसम विभाग ने पहले ही कई जिलों - जैसे कोरापुट, कटक, खुर्दा, नयागढ़, जाजपुर, बालासोर और गंजाम - के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया था। चेतावनी में कहा गया था कि तेज बारिश, बिजली गिरने और 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन