फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BHU prof. Priynkr will represent the country in The White House

व्हाइट हाउस में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे बीएचयू के प्रो. प्रियंकर

Sat, 17 Sep 2016 04:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 17 Sep 2016 04:28 AM IST
विज्ञापन
BHU prof. Priynkr will represent the country in The White House
- फोटो : Getty

काशी हिंदू विश्वविद्यालय की स्वर्णिम उपलब्धियों में एक और कड़ी जुड़ गई है। बीएचयू के मालवीय शांति अनुसंधान केंद्र के यूनेस्को चेयर प्रोफेसर प्रियंकर उपाध्याय अमेरिका के व्हाइट हाउस में आयोजित अंत: विश्वासी और अंतर सभ्यता संवाद कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे हैं।

विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की ओर से शुरू किए गए इस संवाद कार्यक्रम में प्रो. प्रियंकर उपाध्याय विशिष्ट वक्ता व अकादमिक विशेषज्ञ के तौर पर हिस्सा ले रहे हैं। व्हाइट हाउस में प्रो. उपाध्याय भारत के शैक्षणिक संस्थानों का प्रतिनिधित्व करने वाले अकेले प्रोफेसर होंगे। 

विज्ञापन

कार्यक्रम में दुनिया भर के प्रबुद्ध हिस्सा ले रहे हैं

BHU prof. Priynkr will represent the country in The White House

बता दें कि अंत: विश्वासी और अंतर सभ्यता संवाद कार्यक्रम दुनिया भर के धार्मिक और विश्वास परंपराओं के बीच अकादमिक संवाद और सहयोग बनाने के लिए राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा 2010 में शुरू किया गया। इसी क्रम में इस साल वाशिंगटन में 22 व 23 सितंबर को आयोजित इस कार्यक्रम में दुनिया भर के प्रबुद्ध हिस्सा ले रहे हैं।

यहां पैनल परिचर्चा होगी जिसमें प्रो. उपाध्याय विशिष्ट वक्ता होंगे। इसके अलावा बर्कले सेंटर फॉर रिलीजन, पीस एंड वर्ल्ड अफेयर्स में उसका विशिष्ट व्याख्यान भी होगा। यहां उनके पिछले चार दशकों के अकादमिक विशिष्टता और शांति निर्माण के क्षेत्र में किए गए कार्यों पर भी चर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed