फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BHU : Five hostels vacated by students after clashes with resident doctors

बीएचयू हिंसा: रेजीडेंट डॉक्टरों से झड़प के बाद छात्रों से पांच छात्रावास कराए गए खाली

Wed, 26 Sep 2018 09:59 PM IST
भाषा, वाराणसी
भाषा, वाराणसी Updated Wed, 26 Sep 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
BHU : Five hostels vacated by students after clashes with resident doctors

वाराणसी के सर सुंदरलाल अस्पताल में छात्रों और रेजीडेंट डॉक्टरों के बीच झड़प के बाद काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पांच छात्रावासों को बुधवार को खाली करा लिया गया। साथ ही परिसर के अंदर तथा आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, जहां पुलिस ड्रोन कैमरों से स्थिति पर नजर बनाए हुए है। बिड़ला, लाल बहादुर शास्त्री, धनवंतरी, रुईया मेडिकल और रुइया एनेक्सी छात्रावासों को खाली करने के आदेश दिए गए हैं। बिड़ला और लाल बहादुर शास्त्री के छात्रों ने मंगलवार को धरने पर बैठ छात्रावास खाली करने के लिए दिए गए आदेशों को निरस्त करने की मांग की थी।

विज्ञापन


जिला मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह के छात्रों से मिलने और परिसर में हिंसा भड़काने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन देने के बाद रात करीब दो बजे उन्होंने (छात्रों ने) धरना खत्म कर दिया। छात्रों ने बुधवार शाम पांच बजे छात्रावास के कमरे खाली कर दिए थे। बीएचयू के जनसंपर्क अधिकारी राजेश सिंह ने कहा, ‘‘पांच छात्रावासों को खाली कराया गया है और सोमवार रात हुई हिंसा के बाद से स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है।’’
विज्ञापन


इस बीच, सूत्रों ने बताया कि रेजीडेंट डॉक्टर उनकी और छात्रावास में रहने वाले छात्रों के साथ हुई झड़प के विरोध में हड़ताल पर चले गए हैं। इसके फलस्वरूप सर सुंदरलाल अस्पताल (एसएसएच) में चिकित्सीय सेवा आंशिक रूप से प्रभावित हुई है। एसएसएच चिकित्सा अधीक्षक विजय नाथ मिश्रा ने बताया कि हालांकि अधिकतर स्थानीय डॉक्टर अनिश्चितकानील हड़ताल चले पर गए हैं लेकिन कुछ कनिष्ठ तथा वरिष्ठ रेजीडेंट डॉक्टरों ने अपने विभागों में सेवाएं जारी रखने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


काशी हिंदू विश्वविद्यालय ने मंगलवार को सभी कक्षाएं निलंबित कर छात्रों से 24 घंटे के भीतर छात्रावास खाली करने को कहा था, जिसके बाद बुधवार को ये छात्रावास खाली किए गए। बीएचयू रजिस्ट्रार नीरज त्रिपाठी ने सोमवार रात हुई हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ की घटना के मद्देनजर 28 सितंबर तक विश्वविद्यालय बंद रखने का आदेश दिया है।


वाराणसी डिवीजनल कमिश्नर दीपक अग्रवाल, आईजी (रेंज) विजय सिंह मीना, एसएसपी आनंद कुलकर्णी, डीएम सुरेंद्र सिंह ने बीएचयू के कुलपति राकेश भटनागर के साथ बैठक की जिसके बाद परिसर को 28 सितंबर तक बंद रखने का निर्णय लिया गया। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी और प्रांतीय सशस्त्र पुलिस दल परिसर के अंदर और बाहर तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed