फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bhopal, Indore and Udaipur will be the first wetland cities of the country Bhupendra Yadav shared pictures

Wetland: भोपाल, इंदौर और उदयपुर होंगे देश के पहले वेटलैंड सिटी, भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीर

Fri, 05 Jan 2024 06:13 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 05 Jan 2024 06:13 AM IST
सार

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की है। उन्होंने इसके लिए राज्यों और शहरों के स्थानीय प्रशासन की सराहना की है।

विज्ञापन
Bhopal, Indore and Udaipur will be the first wetland cities of the country Bhupendra Yadav shared pictures
भूपेंद्र यादव - फोटो : ANI

विस्तार

जल्द ही देश के पहले तीन शहर इंदौर, भोपाल और उदयपुर आर्द्रभूमि (वेटलैंड) वाले शहर होंगे। भारत ने पहले वेटलैंड सिटी एक्रिडिटेशन (डब्ल्यूसीए) के लिए मध्य प्रदेश के दो और राजस्थान के एक शहर के नाम का प्रस्ताव किया है।  केंद्रीय पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने तीनों शहरों के लिए उनके स्थानीय निकायों की मदद से राज्य वेटलैंड प्राधिकरणों से प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर डब्ल्यूसीए के नामांकन पेश किया है।

विज्ञापन

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की है। उन्होंने इसके लिए राज्यों और शहरों के स्थानीय प्रशासन की सराहना की है। केंद्रीय मंत्री ने लिखा कि उन्हें यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि देश के पहले तीन शहरों इंदौर, भोपाल और उदयपुर को रामसर साइट के नामांकन हेतु प्रस्तुत किया गया है। यह इन शहरों की प्रतिष्ठित स्वैच्छिक वेटलैंड सिटी प्रत्यायन योजना के तहत है। योजना का लक्ष्य शहरी क्षेत्र से सटे आर्द्रभूमि के संरक्षण और उचित उपयोग के साथ स्थानीय आबादी के लिए सामाजिक-आर्थिक लाभ को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से संरक्षण से समृद्धि के प्रति पीएम की प्रतिबद्धता को दिखाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed