{"_id":"57a9abd14f1c1bb461ee4eea","slug":"bhopal-bookshop-owner-arrested-following-complaints-against-article-in-urdu-daily","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भोपाल पुलिस ने उर्दू अखबार बेचने पर बुकसेलर को किया गिरफ्तार ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भोपाल पुलिस ने उर्दू अखबार बेचने पर बुकसेलर को किया गिरफ्तार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 09 Aug 2016 04:48 PM IST
विज्ञापन
हफिंगटनपोस्ट डॉट इन
भोपाल में एक किताब बेचने वाले को महज इसलिए ग्रफ्तार कर लिया क्योंकि वह एक साप्ताहिक उर्दू अखबार बेच रहा था। इस उर्दू अखबार में प्रकाशित कुछ सामग्री पर वहां के दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं को ऐतराज था।
हफिंगटनपोस्ट डॉट इन के मुताबिक भोपाल निवासी शाहिद खान, याशिका बुक कॉर्नर के नाम से भोपाल में अपनी दुकान चलाते थे। शाहिद अपने दुकान में अन्य अखबारों के साथ उर्दू अखबार नई दुनिया भी बेचते थे। बीतें दिनों नई दुनिया अखबार में छपी एक ‘आपत्तिजनक’ सामग्री को लेकर कुछ लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने शाहिद को गिरफ्तार कर लिया।
शाहिद की दुकान शहर के पुराने हिस्से में इमामी गेट पर स्थित है। शिकायत के मुताबिक नई दुनिया में छपे लेख में भोपाल के बजरंग दल के नेता कमलेश ठाकुर की फोटो प्रकाशित हो गई थी। इसके बाद लेख को आपत्तिनजक बताते हुए बजरंग दल के नेताओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। शिकायत में बजरंग दल के नेताओं ने कहा कि अखबार में छपे लेख से कमलेश ठाकुर का कोई ताल्लुक नहीं है फिर भी उनकी फोटो प्रकाशित की गई।

Trending Videos
मुझे ही क्यों गिरफ्तार किया गया?’
हफिंगटनपोस्ट डॉट इन
- फोटो : े्
पुलिस ने बजरंग दल की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए शाहिद को आईपीसी की धारा 295(ए) में धार्मिक भावनाओं को आहत करने के तहत गिरफ्तार कर लिया। खान को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था और सोमवार शाम को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
बुकसेलर खान ने हफिंगटनपोस्ट डॉट इन से बात करते हुए कहा, ‘अखबार काफी लंबी श्रृंखला के तहत लोगों तक पहुंचता है। इसमें डिस्ट्रीब्यूटर्स, विक्रेता और हॉकर्स सहित कई लोग शामिल होते हैं। भोपाल में भी कई लोग अखबार बेचते हैं। लेकिन मुझे ही क्यों गिरफ्तार किया गया?’
नई दुनिया उर्दू का एक मशहूर अखबार है। पूर्व सांसद शाहिद सिद्दीकी इसके मुख्य संपादक हैं।