फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bhima Koregaon Violence in loksabha Mallikarjun Kharge said pm can't stay mum

लोकसभा में गूंजा कोरेगांव हिंसा कांड, खड़गे बोले- ऐसे मामलों में PM बन जाते हैं मौनी बाबा

Wed, 03 Jan 2018 01:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 03 Jan 2018 01:47 PM IST
विज्ञापन
 Bhima Koregaon Violence in loksabha Mallikarjun Kharge said pm can't stay mum
नए साल के पहले दिन से ही महाराष्ट्र जातीय हिंसा की आग में जल रहा है। शौर्य दिवस के नाम पर शुरू हुआ जश्न आगजनी और हत्या के मातम में बदल गया। इस हिंसा की लपट की आंच लोकसभा में भी महसूस की गई। तीन जनवरी को राज्य के दलित संगठनों के आह्वान पर महाराष्ट्र बंद का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन


लोकसभा में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन ने केंद्र तथा महाराष्ट्र की फणनवीस सरकार को हिंसा का जिम्मेदार बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय जनता पार्टी को घेरते हुए कहा कि जिन राज्यों में भाजपा सरकार है वहीं दंगे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज को बांटने के लिए कट्टर हिंदुत्ववादी आरएसएस का हाथ है।
विज्ञापन


बकौल खड़गे, भाजपा दंगे फैलाकर शासन करने की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि, भीमा कोरेगांव हिंसा की जांच सुप्रीम कोर्ट जज से करवाई जाना चाहिए। पीएम पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र हिंसा जैसे संवेदनशील मामलों पर प्रधानमंत्री जी चुप्पी साध लेते हैं। जबकि ऐसे मामलों पर जनता उनका पक्ष जानना चाहती है। उन्होंने यह भी कहा कि, महाराष्ट्र जल रहा है और पीएम मौनी बाबा बनकर बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  महाराष्ट्र बंद: 18 जिलों तक पहुंची कोरेगांव हिंसा की आग, ठाणे में 4 जनवरी तक धारा 144 लागू


वहीं सरकार की तरफ से केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने विपक्ष के आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने कहा, कांग्रेस फूट डालो और शासन करो के नियम पर काम कर रही है। जबकि मोदी सबका साथ सबका विकास के लिए काम कर रहे हैं और देश को साथ ले कर चलने की बात कर रहे हैं।

 कुमार ने सदम में आगे कहा कि कांग्रेस आग को बुझाने के बजाए बढ़ाने का काम कर रही है और इस आग को बढ़ाने का काम कर रहे हैं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे। उन्होंने कहा कि देश देख रहा है और मैं कहना चाहता हूं कि कांग्रेस की ये चाल कामयाब नहीं होगी क्योंकि देश देख रहा है और देश इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed