{"_id":"5b85e7fd42c7924671664671","slug":"bhima-koregaon-violence-case-gautam-navlakha-s-plea-hearing-in-delhi-high-court-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में गिरफ्तार गौतम नवलखा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई आज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में गिरफ्तार गौतम नवलखा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई आज
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 29 Aug 2018 05:55 AM IST
विज्ञापन
delhi high court
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली हाईकोर्ट ने माओवादियों से कथित संबंधों के आरोप में महाराष्ट्र पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए नागरिक अधिकारी कार्यकर्ता गौतम नवलखा को आज (बुधवार) सुबह तक दिल्ली से बाहर ले जाने पर रोक लगा दी है। पीठ ने कहा कि जब तक इस मामले की सुनवाई नहीं होती, उन्हें उनके घर में सुरक्षा के तहत रखा जाए।
विज्ञापन
हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति एस. मुरलीधर और न्यायमूर्ति विनोद गोयल की पीठ ने कहा कि गौतम नवलखा मामले की सुनवाई होने तक सिर्फ अपने वकील से मिल सकते हैं। इस बीच पीठ गौतम नवलखा की वकील वारिशा फरासत द्वारा दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई कर रही थी।
विज्ञापन
महाराष्ट्र पुलिस ने बीते मंगलवार दोपहर दिल्ली में नवलखा को उसके आवास से माओवादियों से संबंधों के शक पर पकड़ा है। पिछले साल 31 दिसंबर को भीमा कोरेगांव में एल्गार परिषद कार्यक्रम के बाद हुई हिंसा मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने उन्हें उठाया।
विज्ञापन
इनके अलावा महाराष्ट्र पुलिस ने वामपंथी कार्यकर्ता वरवर राव और सुधा भारद्वाज को भी बीते मंगलवार को गिरफ्तार किया। महाराष्ट्र पुलिस ने माओवादियों के संदिग्ध समर्थकों को पकड़ने के लिए दिल्ली समेत कई राज्यों में उनके ठिकानों पर छापेमारी की।