फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bheem Army to protest in Delhi demanding release of Chandrasekhar azad ravan

सहारनपुर दंगे के आरोपी चंद्रशेखर 'रावण' को रिहा कराने के लिए भीम आर्मी दिल्ली में करेगी प्रदर्शन

Mon, 13 Aug 2018 04:11 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Mon, 13 Aug 2018 04:11 PM IST
विज्ञापन
Bheem Army to protest in Delhi demanding release of Chandrasekhar azad ravan
चंद्रशेखर आजाद रावण
जेल में बंद भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद 'रावण' को रिहा कराने के लिए संगठन प्रदर्शन करने की योजना बना रही है। इसके लिए भीम आर्मी 19 अगस्त को दिल्ली के संसद मार्ग पर प्रदर्शन कर सकती है। चंद्रशेखर को पिछले साल सहारनपुर में जातीय दंगे फैलाने के आरोप में पकड़ा गया था और तब से वह जेल में हैं। 
विज्ञापन


यह दलित संगठन उन लोगों पर से मामले हटाने की मांग कर रहा है जिन्हें दो अप्रैल के भारत बंद के दौरान हुई हिंसा के सिलसिले में जेल में डाल दिया गया था। 

भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रत्न सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम चंद्रशेखर आजाद की रिहाई और उनके विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत दर्ज मामले हटाने की मांग करते हुए संसद मार्ग पर प्रदर्शन करेंगे करेंगे।’’ 
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘यह रैली जरुरी है क्योंकि दलितों और जातीय भेदभाव से संबंधित मुद्दों पर अंकुश लगाने में सरकार के विफल रहने से गृहयुद्ध जैसी स्थिति पैदा हो गयी है।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed