फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bhartiya kisan union arajnaitik demanded the interests of farmers be taken care of in the WTO meeting to be held in Geneva on June 12-15

भारतीय किसान यूनियन: विश्व व्यापार संगठन की बैठक में रखा जाए भारतीय कृषि उत्पादकों के हितों का ध्यान

Fri, 10 Jun 2022 07:09 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 10 Jun 2022 07:09 PM IST
सार

भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को वाणिज्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव दिवाकर मिश्रा से मुलाकात कर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर रहे धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि सरकार ने आश्वासन दिया है कि वह देश के किसानों के हित के लिए पहले से ही इन मुद्दों को विश्व बिरादरी के सामने गंभीरता से उठा रही है...

विज्ञापन
bhartiya kisan union arajnaitik demanded the interests of farmers be taken care of in the WTO meeting to be held in Geneva on June 12-15
भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के नेता धर्मेंद्र मलिक वाणिज्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव दिवाकर मिश्रा को ज्ञापन सौंपते हुए। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने मांग की है कि 12-15 जून को जेनेवा में होने वाली डब्ल्यूटीओ (WTO) की बैठक में भारतीय किसानों के हितों का ध्यान रखा जाए। संगठन ने स्टॉक होल्डिंग मुद्दे के स्थाई समाधान, नीति निर्धारण में विकसित देशों के साथ-साथ अल्पविकसित और विकासशील देशों के किसानों के हितों का ध्यान रखने और भारतीय कृषि उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रतिस्पर्धा योग्य बनाने के लिए नीतियां बनाने की मांग की।

विज्ञापन

 

भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को वाणिज्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव दिवाकर मिश्रा से मुलाकात कर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर रहे धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि सरकार ने आश्वासन दिया है कि वह देश के किसानों के हित के लिए पहले से ही इन मुद्दों को विश्व बिरादरी के सामने गंभीरता से उठा रही है। वह वार्ता के दौरान भारतीय कृषकों और उनके द्वारा पैदा की जा रही फसलों के व्यापार का पूरा ख्याल रखेगी।

विज्ञापन

 

विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) का मंत्री-स्तरीय सम्मेलन 12-15 जून को जिनेवा में शुरू होने जा रहा है। इस सम्मेलन में कृषि सब्सिडी और विश्व खाद्य कार्यक्रम सहित विभिन्न मुद्दे 12वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन के एजेंडे में शामिल होंगे। दुनिया में 164 सदस्यीय बहुपक्षीय संगठन वैश्विक व्यापार नियम बनाता है और सदस्य देशों के बीच व्यापार से संबंधित मुद्दों का समाधान करता है। गैट (GATT) वर्ष 1948 से अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को संचालित करने वाली एकमात्र बहुपक्षीय व्यवस्था थी और वर्ष 1995 में विश्व व्यापार संगठन की स्थापना हुई जिसने गैट का स्थान लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed