फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bharatiya Mazdoor Sangh demands, People receiving more than Rs 21000 salary should come under the purview of ESIc

21 हजार से ज्यादा वेतन पाने वाले लोग भी ईएसआई के दायरे में आएं, भारतीय मजदूर संघ ने की मांग

Tue, 12 Jan 2021 07:27 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 12 Jan 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
Bharatiya Mazdoor Sangh demands, People receiving more than Rs 21000 salary should come under the purview of ESIc
Ministry of Labour & Employment - फोटो : Agency (File Photo)

श्रम मंत्रालय में मंगवार को ऑक्यूपेशनल सेफ्टी हेल्थ एंड वर्किंग कंडीशन और सोशल सिक्योरिटी कोड के नियमों को लेकर बैठक हुई। इस बैठक में भारतीय मजदूर संघ ने सभी वर्गों के मजदूरों के लिए अपनी पूरी सर्विस के दौरान 300 दिन की छुट्टियां देने के अधिकार की मांग को उठाया।

विज्ञापन


भारतीय मजदूर संघ के जोनल सेक्रेटरी पवन कुमार ने अमर उजाला को बताया कि अभी तक अपनी पूरी सर्विस के दौरान जर्नलिस्ट को जर्नलिस्ट एक्ट के तहत 90 दिन की छुट्टियों को जमा करने का अधिकार है।
विज्ञापन


वहीं सेल्फ प्रमोशन कर्मचारी को 120 दिन की छुट्टियां जमा करने और फैक्ट्री वर्कर को 240 छुट्टियां जमा करने का अधिकार है। हमने बैठक में मांग रखी है कि सभी वर्गों के लोगों को 300 दिन की छुट्टियां जमा करने का अधिकार होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सरकार जो नियम बना रही है, वह केवल 20 फीसदी मजदूरों पर ही लागू हो रहे है। 80 फीसदी मजदूरों का मामला अभी भी राज्य सरकारों पर छोड़ रखा है। हमने मांग की है कि सभी वर्गों के मजदूरों को एक ही नियम के दायरे में रखा जाना चाहिए।


इसके अलावा बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन वर्कर, जर्नलिस्ट कैटेगरी, सिने वर्कर्स के लिए अलग से नियम बनाए जाने चाहिए। हमने मांग रखी है कि मजदूरों के लिए जीपीएफ की सीमा 15 हजार से बढ़ाकर 21 हज़ार रुपये की जानी चाहिए। वहीं 21 हजार से ज्यादा वेतन पाने वाले मजदूरों को भी ईएसआई के दायरे मे रखा जाए।

ईएसआई और ईपीएफ बोर्ड में कर्मचारियों और मालिक का एक एक प्रतिनिधि और सरकार के दो प्रतिनिधि को शामिल करने का सुझाव भी बैठक में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed