फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bharatiya Janata Party set for mega meet ahead of Lok Sabha polls

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की बड़ी बैठक, पार्टी नेताओं को पीएम मोदी देंगे जीत का मंत्र

Fri, 16 Feb 2024 08:22 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Fri, 16 Feb 2024 08:22 PM IST
सार

देश में लोकसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक दलों में हलचल शुरू हो गई है। शनिवार को 'भारत मंडपम' में होने वाली भाजपा की बैठक में लगभग 11,500 पार्टी सदस्यों के शामिल होने की संभावना है।

विज्ञापन
Bharatiya Janata Party set for mega meet ahead of Lok Sabha polls
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : Social Media

विस्तार

देश में लोकसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक दलों में हलचल शुरू हो गई है। जहां एक तरह विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के सहयोगी दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर मंथन चल रहा है। दूसरी ओर, भाजपा ने भी कमर कस ली है। शनिवार को भाजपा की शुरू होने वाली दो दिवसीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी का एजेंडा पेश कर सकते हैं। 
विज्ञापन


'भारत मंडपम' में भाजपा का मेगा शो
शनिवार को 'भारत मंडपम' में होने वाली भाजपा की बैठक में लगभग 11,500 पार्टी सदस्यों के शामिल होने की संभावना है। निर्वाचित पंचायत प्रमुखों से लेकर पार्टी जिला अध्यक्षों और कई केंद्रीय मंत्री इस मेगा बैठक में शामिल होंगे। गौरतलब है कि यह देश भर से भाजपा प्रतिनिधियों की सबसे बड़ी बैठकों में से एक होगी। भाजपा के कुछ नेताओं ने 1995 में पार्टी द्वारा मुंबई में आयोजित विशाल सम्मेलन को याद किया। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बैठक का उद्धाटन करेंगे और पीएम मोदी रविवार को समापन भाषण देंगे। 
विज्ञापन


भाजपा नेता करेंगे आगामी चुनावों पर मंथन
बैठक में मुख्यमंत्रियों, राज्य मंत्रियों, राज्य पार्टी अध्यक्षों और देश भर के संगठनात्मक नेताओं सहित वरिष्ठ भाजपा नेता भाग लेंगे। इस विशाल बैठक में देश भर से पार्टी के जिला निकायों और मोर्चों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। पिछले 10 वर्षों में आयोजित राष्ट्रीय परिषद की बैठकों में 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों से कुछ हफ्ते पहले दिल्ली में आयोजित दो बैठकें भी शामिल थीं। पार्टी नेताओं की मानें तो मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लेकर बैठक में चर्चा हो सकती है। पार्टी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भाजपा ने 2014 के लोकसभा चुनावों में अपना पहला बहुमत हासिल किया और दो चुनावों से पहले परिषद की बैठकों के बाद 2019 में बड़ी जीत हासिल की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed