फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bharatiya janata party's veteran leader murli manohar joshi is disappear from posters in allahabad

जोशी भाजपा के 'परम प्रिय' नेता, फिर भी पोस्टरों से हैं नदारद है तस्वीर

Sun, 12 Jun 2016 04:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sun, 12 Jun 2016 04:31 AM IST
विज्ञापन
bharatiya janata party's veteran leader murli manohar joshi is disappear from posters in allahabad
राष्ट्रीय कार्यसमिति स्थल में अटल, आडवाणी के साथ नहीं है डा. जोशी की तस्वीर - फोटो : Getty Images

‘भारत मां के तीन धरोहर, अटल आडवाणी मुरली मनोहर’ का यह नारा अब भारतीय जनता पार्टी तकरीबन भूल चुकी है। भाजपा की इस त्रिमूर्ति में से डॉ. मुरली मनोहर जोशी इलाहाबाद के ही हैं। पार्टी के कद्दावर नेताओं में इनकी गिनती होती है लेकिन इलाहाबाद में हो रही भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक स्थल पर लगे होर्डिंग में भाजपा की त्रिमूर्ति में से डॉ. जोशी को जगह पार्टी नेताओं ने नहीं दी है।

विज्ञापन


चाहे केपी कम्यूनिटी हाल स्थित मीडिया सेंटर में लगी होर्डिंग हो या फिर कार्यसमिति की बैठक के मुख्य हाल में लगी पार्टी की होर्डिंग हो। इन दोनों ही होर्डिंग में अटल, आडवाणी के साथ डॉ. जोशी को भाजपाइयों ने जगह नहीं दी है।
विज्ञापन

(बैठक स्थल में लगाए गए पोस्टर से भी गायब हैं जोशी, फोटो- ब्यूरो, अमर उजाला इलाहाबाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाहाबाद में पहली बार भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 12 एवं 13 जून को होने जा रही है। बैठक में शिरकत करने के लिए भाजपा के कई आला नेता इलाहाबाद पहुंच चुके हैं। बहुत से नेता रविवार की सुबह इलाहाबाद पहुंच जाएंगे। डॉ. जोशी भी शुक्रवार से इलाहाबाद में ही है।


चर्चा थी कि इलाहाबाद का होने की वजह से राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उन्हें तवज्जों दी जाएगी, लेकिन कार्यसमिति स्थल को देखकर ऐसा नहीं कहा जा सकता। कार्यसमिति स्थल पर जो होर्डिंग लगी हैं, उसमें कुल चार चेहरे ही दर्शाए गए हैं। इसमें पीएम मोदी, अमित शाह, अटल बिहारी बाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी शामिल है।

जोशी की फोटो न होने से स्थानीय कार्यकर्ता भी खासे हैरत में है। इस बारे में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि डॉ. जोशी हमारे परम प्रिय नेता है। अगर होर्डिंग में फोटो नहीं है तो उसका उल जलूल मतलब न निकाला जाए। वे हमारे आदरणीय नेता है, उनसे हमें मार्गदर्शन मिलता है और  पार्टी में जो उनका काफी सम्मान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed