{"_id":"575c78134f1c1b1f349c776d","slug":"bharatiya-janata-party-s-veteran-leader-murli-manohar-joshi-is-disappear-from-posters-in-allahabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोशी भाजपा के 'परम प्रिय' नेता, फिर भी पोस्टरों से हैं नदारद है तस्वीर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जोशी भाजपा के 'परम प्रिय' नेता, फिर भी पोस्टरों से हैं नदारद है तस्वीर
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Sun, 12 Jun 2016 04:31 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय कार्यसमिति स्थल में अटल, आडवाणी के साथ नहीं है डा. जोशी की तस्वीर
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘भारत मां के तीन धरोहर, अटल आडवाणी मुरली मनोहर’ का यह नारा अब भारतीय जनता पार्टी तकरीबन भूल चुकी है। भाजपा की इस त्रिमूर्ति में से डॉ. मुरली मनोहर जोशी इलाहाबाद के ही हैं। पार्टी के कद्दावर नेताओं में इनकी गिनती होती है लेकिन इलाहाबाद में हो रही भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक स्थल पर लगे होर्डिंग में भाजपा की त्रिमूर्ति में से डॉ. जोशी को जगह पार्टी नेताओं ने नहीं दी है।
विज्ञापन
चाहे केपी कम्यूनिटी हाल स्थित मीडिया सेंटर में लगी होर्डिंग हो या फिर कार्यसमिति की बैठक के मुख्य हाल में लगी पार्टी की होर्डिंग हो। इन दोनों ही होर्डिंग में अटल, आडवाणी के साथ डॉ. जोशी को भाजपाइयों ने जगह नहीं दी है।
विज्ञापन
(बैठक स्थल में लगाए गए पोस्टर से भी गायब हैं जोशी, फोटो- ब्यूरो, अमर उजाला इलाहाबाद)
विज्ञापन
इलाहाबाद में पहली बार भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 12 एवं 13 जून को होने जा रही है। बैठक में शिरकत करने के लिए भाजपा के कई आला नेता इलाहाबाद पहुंच चुके हैं। बहुत से नेता रविवार की सुबह इलाहाबाद पहुंच जाएंगे। डॉ. जोशी भी शुक्रवार से इलाहाबाद में ही है।
चर्चा थी कि इलाहाबाद का होने की वजह से राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उन्हें तवज्जों दी जाएगी, लेकिन कार्यसमिति स्थल को देखकर ऐसा नहीं कहा जा सकता। कार्यसमिति स्थल पर जो होर्डिंग लगी हैं, उसमें कुल चार चेहरे ही दर्शाए गए हैं। इसमें पीएम मोदी, अमित शाह, अटल बिहारी बाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी शामिल है।
जोशी की फोटो न होने से स्थानीय कार्यकर्ता भी खासे हैरत में है। इस बारे में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि डॉ. जोशी हमारे परम प्रिय नेता है। अगर होर्डिंग में फोटो नहीं है तो उसका उल जलूल मतलब न निकाला जाए। वे हमारे आदरणीय नेता है, उनसे हमें मार्गदर्शन मिलता है और पार्टी में जो उनका काफी सम्मान है।