फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bharatiya janata party can give party ticket to s sreesanth in kerala election

केरल में क्रिकेटर श्रीसंत को चुनावी मैदान में उतार सकती है भाजपा

Wed, 23 Mar 2016 01:27 AM IST
एजेंसी/ कोच्चि
एजेंसी/ कोच्चि Updated Wed, 23 Mar 2016 01:27 AM IST
सार

  • दिल्ली से भाजपा के शीर्ष नेता ने किया क्रिकेटर से संपर्क
  • श्रीसंत ने कहा है कि वह अगले दो दिन में अपना निर्णय बताएंगे
  • केरल भाजपा के अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें कोई जानकारी नहीं

विज्ञापन
bharatiya janata party can give party ticket to s sreesanth in kerala election
- फोटो : Getty Images

विस्तार

केरल विधानसभा चुनाव में भाजपा क्रिकेटर एस. श्रीसंत को चुनावी मैदान में उतार सकती है। श्रीसंत के परिवार की मानें तो भाजपा के एक शीर्ष नेता ने क्रिकेटर से इस संबंध में संपर्क किया है। श्रीसंत ने कहा है कि वह अगले दो दिन में अपना निर्णय बताएंगे।

विज्ञापन


श्रीसंत के परिवार के मुताबिक क्रिकेटर को दिल्ली से भाजपा के एक वरिष्ठ नेता का फोन आया था, जिसने उनके सामने तिरुपुनिथुरा विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरने का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के केरल दौरे के दौरान श्रीसंत उनसे मुलाकात भी करेंगे।
विज्ञापन


इस संबंध में केरल भाजपा के अध्यक्ष कुम्मानम राजशेखरन ने कहा कि उन्हें इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। हालांकि उन्होंने कहा कि शायद दिल्ली के किसी शीर्ष नेता ने श्रीसंत से संपर्क किया हो। उन्होंने कहा कि दो दिनों के भीतर स्थिति साफ हो जाएगी। अगर श्रीसंत चुनाव मैदान में उतरने को तैयार हो जाते हैं, तो वह राज्य के एक्साइज मंत्री और कांग्रेसी नेता के. बाबू के खिलाफ मैदान में होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed