{"_id":"5fcf37bf21dd1358d6483ca5","slug":"bharatiya-janata-party-bjp-calls-for-a-12-hour-bandh-in-north-bengal-today-over-death-of-party-worker","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कार्यकर्ता की मौत के बाद पार्टी का उत्तर बंगाल में 12 घंटे का बंद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा कार्यकर्ता की मौत के बाद पार्टी का उत्तर बंगाल में 12 घंटे का बंद
Tue, 08 Dec 2020 01:53 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकात
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 08 Dec 2020 01:53 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
भाजपा ने उत्तर बंगाल में आज 12 घंटे का बंद बुलाया है। पार्टी की तरफ से बंद का आह्वान इसलिए किया गया है, क्योंकि कल सिलिगुड़ी में राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने के दौरान एक कार्यकर्ता की मौत हो गई। राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई है।
विज्ञापन
वहीं, भाजपा कार्यकर्ता की मौत को लेकर पश्चिम बंगाल पुलिस ने कहा है, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार व्यक्ति की मौत शॉटगन की चोटों के प्रभाव के कारण हुई है। पुलिस शॉटगन का इस्तेमाल नहीं करती है। यह स्पष्ट है कि सिलीगुड़ी में कल के विरोध के दौरान, सशस्त्र व्यक्तियों को लाया गया था और उन्होंने ही गोलीबारी की है।
विज्ञापन
West Bengal: Bharatiya Janata Party calls for a 12-hour bandh in North Bengal tomorrow, over the death of a party worker during its protest against the state government in Siliguri today
— ANI (@ANI) December 7, 2020
विज्ञापन
पुलिस ने कहा, मृतक को विरोध प्रदर्शन के दौरान उसके पास खड़े किसी व्यक्ति द्वारा करीब से गोली मारी गई है। आरोपियों की हथियारों के प्रयोग से हिंसा पैदा करनी की मंशा थी। सीआईडी पश्चिम बंगाल को जांच के लिए कहा गया है। सच्चाई सामने आएगी और जघन्य अपराध की योजना बनाने और उसे अंजाम देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।