फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bharatiya Janata Party appoints election in-charge and co-incharg in 9 states

भाजपा ने तेज की लोकसभा चुनाव की तैयारी, यूपी सहित इन राज्यों में नियुक्त किए प्रभारी

Sat, 05 Jan 2019 08:40 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Sat, 05 Jan 2019 08:40 PM IST
विज्ञापन
Bharatiya Janata Party appoints election in-charge and co-incharg in 9 states
राजनाथ सिंह, अमित शाह, नरेंद्र मोदी
भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तैयारी तेज कर दी है। इसी के तहत राज्यों में प्रभारियों की तैनाती का काम शुरू हो गया है। भाजपा ने तमिलनाडू, पांडिचेरी, अंडमान-निकोबार, कर्नाटक, दिल्ली, हरियाणा त्रिपुरा और जम्मू-कश्मीर के लिए प्रभारी और उप प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। 
विज्ञापन


तमिलनाडु, पांडिचेरी, अंडमान-निकोबार में पीयूष गोयल प्रभारी और सी टी रवि उप प्रभारी होंगे।  उत्तर प्रदेश के प्रभारी जेपी नड्डा होंगे। कर्नाटक के प्रभारी मुरलीधर राव और उप प्रभारी किरण महेश्वरी को बनाया गया है। 
विज्ञापन

 
दिल्ली प्रभारी की जिम्मेदारी निर्मला सीतारमण को और उप प्रभारी की जिम्मेदारी जयभान सिंह पवैया को दी गई है। हरियाणा के प्रभावरी कलराज मिश्र व उप प्रभारी विश्वास सारंग होंगे। त्रिपुरा और जम्मू-कश्मीर के प्रभारी अविनाश राय खन्ना होंगे। 

लोकसभा चुनाव का एलान मार्च तक हो सकता है। इसके साथ ही चुनाव आचार संहित भी लागू हो जाएगी। 2019 में भाजपा के सामने दोबारा सत्ता में आने की चुनौती है वहीं कांग्रेस लगातार उसे कड़ी चुनौती दे रही है। लोकसभा चुनाव के लिहाज से भाजपा के लिए सबसे महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश है जिसने 2014 में भाजपा को सत्ता तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी।


इस बार यहां सपा-बसपा गठजोड़ बनता दिख रहा है जो भाजपा के लिए चिंता का सबब बना हुआ है। शनिवार 5 जनवरी को ही इस संबंध में दोनों दलों के नेताओं मायावती और अखिलेश यादव के बीच महत्वपूर्ण बैठक भी हुई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed