फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bharat Ratna Award Ceremony Today Charan singh PV Narasimha Rao Karpuri Thakur LK Advani MS Swaminathan

Bharat Ratna: चौधरी चरण सिंह-आडवाणी समेत पांच विभूतियों को आज मिलेगा सम्मान, राष्ट्रपति भवन में होगा कार्यक्रम

Sat, 30 Mar 2024 07:33 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 30 Mar 2024 07:33 AM IST
सार

केंद्र ने 2024 के लिए इन पांच विभूतियों को चुना है। गौरतलब है, 2020 से 2023 तक किसी को भी भारत रत्न नहीं दिया गया था।

विज्ञापन
Bharat Ratna Award Ceremony Today Charan singh PV Narasimha Rao Karpuri Thakur LK Advani MS Swaminathan
भारत रत्न। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

स्वतंत्रता सेनानी व पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पूर्व पीएम नरसिंह राव, उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर व कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को आज देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से नवाजा जाएगा। केंद्र ने 2024 के लिए इन पांच विभूतियों को चुना है। गौरतलब है, 2020 से 2023 तक किसी को भी भारत रत्न नहीं दिया गया था। राष्ट्रपति भवन में होने वाले समारोह में इन विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। पूर्व उपप्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को छोड़कर अन्य चार विभूतियों (पूर्व पीएम चौघरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव, पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर और कृषि वैज्ञानिक डॉ.एमएस स्वामीनाथन) को मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान से नवाजा जाएगा। सम्मान समारोह के मद्देनजर शनिवार को राष्ट्रपति भवन में चेंज ऑफ गार्ड सेरेमनी नहीं होगी। 

विज्ञापन

Bharat Ratna Award Ceremony Today Charan singh PV Narasimha Rao Karpuri Thakur LK Advani MS Swaminathan
Bharat Ratna 2024 - फोटो : Amar Ujala/Rahul Bisht

जानें, पूर्व पीएम सिंह के बारे में 
चौधरी चरण सिंह का जन्म 1902 में उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के नूरपुर में एक मध्यम वर्गीय किसान परिवार में हुआ था। उन्होंने 1923 में विज्ञान से स्नातक की एवं 1925 में आगरा विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की। कानून में प्रशिक्षित चरण ने गाजियाबाद से अपने पेशे की शुरुआत की। वे 1929 में मेरठ आ गये और बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

Bharat Ratna Award Ceremony Today Charan singh PV Narasimha Rao Karpuri Thakur LK Advani MS Swaminathan
लालकृष्ण आडवाणी - फोटो : अमर उजाला

कौन हैं लालकृष्ण आडवाणी?
भाजपा के वरिष्ठ नेता और देश के सातवें उप-प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी का जन्म पाकिस्तान के कराची में 8 नवंबर, 1927 को एक हिंदू सिंधी परिवार में हुआ था। आडवाणी 2002 से 2004 के बीच अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में भारत के सातवें उप प्रधानमंत्री का पद संभाल चुके हैं। इससे पहले वह 1998 से 2004 के बीच भाजपा के नेतृत्व वाले नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) में गृहमंत्री रह चुके हैं। वह उन लोगों में शामिल हैं जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी की नींव रखी थी। 10वीं और 14वीं लोकसभा के दौरान उन्होंने विपक्ष के नेता की भूमिका बखूबी निभाई है।  उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जरिए अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। 2015 नें उन्हें भारत के दूसरे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

Bharat Ratna Award Ceremony Today Charan singh PV Narasimha Rao Karpuri Thakur LK Advani MS Swaminathan
निर्मला सीतारमण - फोटो : amarujala.com

कौन हैं पूर्व पीएम नरसिम्हा राव
राव लगातार आठ बार चुनाव जीते और कांग्रेस पार्टी में 50 साल से ज्यादा समय गुजारने के बाद भारत के प्रधानमंत्री बने। राव को भारत की राजनीति का चाणक्य कहा जाता है।  वे भारत में आर्थिक उदारीकरण के जनक माने जाते हैं। वो आठ बच्चों के पिता थे, 10 भाषाओं में बात कर सकते थे और अनुवाद के भी उस्ताद थे। पढ़ें पूरी खबर

Bharat Ratna Award Ceremony Today Charan singh PV Narasimha Rao Karpuri Thakur LK Advani MS Swaminathan
कर्पूरी ठाकुर - फोटो : Amar Ujala

कौन हैं कर्पूरी ठाकुर
ठाकुर को बिहार की सियासत में सामाजिक न्याय की अलख जगाने वाला नेता माना जाता है। कर्पूरी ठाकुर साधारण नाई परिवार में जन्मे थे। कहा जाता है कि पूरी जिंदगी उन्होंने कांग्रेस विरोधी राजनीति की और अपना सियासी मुकाम हासिल किया। यहां तक कि आपातकाल के दौरान तमाम कोशिशों के बावजूद इंदिरा गांधी उन्हें गिरफ्तार नहीं करवा सकी थीं। पढ़ें पूरी खबर

 

Bharat Ratna Award Ceremony Today Charan singh PV Narasimha Rao Karpuri Thakur LK Advani MS Swaminathan
एमएस स्वामीनाथन - फोटो : AMAR UJALA
कौन थे एमएस स्वामीनाथन?
प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन का जन्म मद्रास प्रेसिडेंसी में साल 1925 में हुआ था। स्वामीनाथन 11 साल के ही थे जब उनके सिर से पिता का साया उठ गया। उनके बड़े भाई ने उन्हें पढ़ा-लिखाकर बड़ा किया। उनके परिजन उन्हें मेडिकल की पढ़ाई कराना चाहते थे लेकिन उन्होंने अपनी पढ़ाई की शुरुआत प्राणि विज्ञान से की। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed