फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bharat Jodo Yatra: Not surprising if Anurag Thakur says Goli Maro, P Chidambaram on Anurag Thakur remarks

Bharat Jodo Yatra: आश्चर्य नहीं होगा अगर अनुराग ठाकुर कहें कि 'गोली मारो...', कांग्रेस नेता चिदंबरम का पलटवार

Sat, 24 Dec 2022 01:51 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 24 Dec 2022 01:51 PM IST
सार

अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की यह यात्रा भ्रष्टाचारियों को जोड़ने के लिए है। उन्हें अपने परिवार की भलाई से पहले देश की भलाई के बारे में सोचना चाहिए। 

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra:  Not surprising if Anurag Thakur says Goli Maro, P Chidambaram on Anurag Thakur remarks
पी.चिदंबरम- अनुराग ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच भारत जोड़ो यात्रा को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के बयान पर कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि मुझे आश्चर्य नहीं होगा अगर अनुराग ठाकुर कुछ ऐसा कहें जैसा उन्होंने कुछ समय पहले कहा था-'गोली मारो...'। उन्होंने कहा, वह एक बड़े मंत्री हैं और हम छोटे लोग हैं। 

विज्ञापन

 

चिदंबरम ने कहा, आप भारत जोड़ो यात्रा को लोगों का जो समर्थन मिल रहा है उसे देखिए। हमारी यात्रा को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है और लोग इकट्ठा हो रहे हैं। 

विज्ञापन

 

क्या कहा था अनुराग ठाकुर ने 

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को कहा कि चीन, कोरिया और जापान में कोविड के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन कांग्रेस को केवल एक परिवार की चिंता है। यह समय कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने का है। मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि क्या वह या कांग्रेस के अन्य नेता जो हिमाचल के सीएम के संपर्क में आए थे और जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, उन्हें क्वारंटाइन किया गया है? ठाकुर ने आगे कहा, कांग्रेस की यह यात्रा भ्रष्टाचारियों को जोड़ने के लिए है। उन्हें अपने परिवार की भलाई से पहले देश की भलाई के बारे में सोचना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पहुंची भारत जोड़ो यात्रा 
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इस समय दिल्ली में है। शनिवार को भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली में प्रवेश करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि कुछ लोग नफरत फैला रहे हैं लेकिन देश का आम आदमी अब प्यार की बात कर रहा है. हर राज्य में लाखों लोग यात्रा में शामिल हुए हैं। मैंने आरएसएस-बीजेपी के लोगों से कहा है कि हम यहां आपके नफरत के 'बाजार' में प्यार की दुकान खोलने आए हैं। वहीं कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए किसी का भी स्वागत है, चाहे वह नितिन गडकरी जी हों, रक्षा मंत्री राजनाथ जी हों या पूर्व वीपी वेंकैया नायडू जी हों। कोई भी जो भारत को एकजुट करने और घृणा को दूर करने में विश्वास करता है, इस यात्रा में शामिल होने के लिए स्वागत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed