फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bharat Jodo Yatra, MP Manickam Tagore remind BJP that Quit India in which RSS never participated

Bharat Jodo Yatra: भाजपा बोली- राहुल 'भारत छोड़ो' यात्रा के लिए मशहूर, कांग्रेस नेता ने RSS पर साधा निशाना

Wed, 07 Sep 2022 08:18 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 07 Sep 2022 08:18 AM IST
सार

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस आज से 'भारत जोड़ो यात्रा' की शुरुआत करने जा रही है। इस यात्रा में पार्टी के सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता भाग लेंगे।

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra, MP Manickam Tagore remind BJP that Quit India in which RSS never participated
राहुल गांधी(फाइल) - फोटो : Social Media

विस्तार

राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच वाकयुद्ध शुरू हो गया है। दोनों पार्टियों के नेता एक दूसरे की पार्टी के ऊपर जुबानी तरकश छोड़ रहे हैं। इसी क्रम में तमिलनाडु भाजपा प्रमुख अन्नामलाई ने तंज कसते हुए कहा है कि राहुल गांधी 'भारत जोड़ो' नहीं 'भारत छोडो' यात्रा के लिए प्रसिद्ध हैं। राहुल गांधी जब इस यात्रा के माध्यम से देश में घूमेंगे तो पता चलेगा कि आठ साल में पीएम मोदी ने देश को कैसे बदल दिया और उनकी आंखें खुल जाएंगी। फिर क्या था कांग्रेस ने भी पलटवार किया और स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान आरएसएस की भूमिका की याद दिला दी। कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने कहा कि भाजपा सही कह रही है 'भारत छोड़ो आंदोलन' महात्मा गांधी के नेतृत्व में था जिसमें संघियों(RSS)ने कभी भाग नहीं लिया। फिलहाल हमारे राहुल गांधी बुधवार से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

के अन्नामलाई ने सिलसिलेवार ट्वीट कर राहुल पर बोला हमला
भाजपा नेता के अन्नामलाई ने सिलसिलेवार ट्वीट कर राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल जब देश में घूमेंगे तब उन्हें देखकर खुशी होगी कि भारत कैसे आत्मनिर्भर हो गया है और  "हमसे नहीं होगा" के रवैये को तोड़कर आगे निकल गया है। राहुल यह देखकर भी चकित होंगे कि कैसे  ग्रामीण उपनगरों और गांवों का भी डिजिटलीकरण हो गया है। देश भर में लोग डिजिटल तरीके से भुगतान कर रहे हैं। अगस्त 2022 में, ₹10.72 लाख करोड़ का लेनदेन UPI के माध्यम से देश भर में 26 करोड़ उपयोगकर्ताओं द्वारा किया गया था। यदि आप अपनी यात्रा के दौरान किसानों से मिलते हैं, तो आप हैरान रह जाएंगे कि आज 24 कृषि उपज एमएसपी में हैं।  साथ ही पिछले 8 वर्षों में धान के एमएसपी में 56 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और 11.36 करोड़ पीएम किसान लाभार्थियों को 6000 मिल रहे हैं।  बिचौलियों की बेईमानी रोक दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानें राहुल का आज का कार्यक्रम
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बुधवार को कन्याकुमारी से शुरू हो रही पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा से पहले मंगलवार रात चेन्नई पहुंचे। कांग्रेस कन्याकुमारी में एक मेगा रैली में अपनी 3,570 किलोमीटर लंबी 'भारत जोड़ो यात्रा' शुरू करेगी। भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को श्रीपेरंबदूर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की समाधि पर प्रार्थना सभा में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वह कन्याकुमारी में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे जहां तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed