फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bharat Jodo Yatra like cat undertaking Hajj after killing 1000 mice: BRS leader Kavithas jibe at Rahul Gandhi

तेलंगाना: 'हजार चूहे खाकर बिल्ली हज को चली,' BRS नेता कविता ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर साधा निशाना

Wed, 16 Aug 2023 07:02 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निजामाबाद (तेलंगाना)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निजामाबाद (तेलंगाना) Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 16 Aug 2023 07:02 PM IST
सार

Telangana: भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की एमएलसी के.कविता ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि हाल ही में संपन्न उनकी 'भारत जोड़ो यात्रा एक बिल्ली की तरह है, जिसने हज यात्रा पर जा रहे 1,000 चूहों को मार डाला।

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra like cat undertaking Hajj after killing 1000 mice: BRS leader Kavithas jibe at Rahul Gandhi
के. कविता (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की एमएलसी के.कविता ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि हाल ही में संपन्न उनकी 'भारत जोड़ो यात्रा एक बिल्ली की तरह है, जिसने हज यात्रा पर जा रहे 1,000 चूहों को मार डाला। भोडन में पार्टी की एक बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, कि पार्टी ने 62 साल तक देश पर शासन किया, 'गरीबी हटाओ' के नारे के बावजूद गरीब 'गरीब बने रहे'।

विज्ञापन

2024 के आम चुनावों में यहां से चुनाव लड़ने की सार्वजनिक घोषणा के बाद कविता का यह निजामाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का पहला दौरा है। बीआरएस कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत के लिए एक विशाल रैली का आयोजन किया। उन्होंने कहा, 'उन्होंने (राहुल गांधी) पैदल मार्च निकाला- भारत जोड़ो यात्रा। आप जानते होंगे कि मैं कैसा महसूस करती हूं? (उस यात्रा के बारे में) 'हजार चूहे खाकर एक बिल्ली हज चली'राहुल गांधी जी की यात्रा ऐसी ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'देश की आजादी के बाद कांग्रेस पार्टी ने 62 साल तक शासन किया। आपने मुसलमानों के लिए क्या किया? आप (कांग्रेस पार्टी) कहते रहे कि 'गरीबी हटाओ'। आपने गरीबों के लिए क्या किया है? आपने गरीब लोगों को हटा दिया, लेकिन गरीबी को नहीं।' उन्होंने बीआरएस पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि वे निर्वाचन क्षेत्र के हर घर और मस्जिद में जाएं और मौलानाओं से मिलें और उन्हें समझाएं कि किसी को कांग्रेस को वोट क्यों नहीं देना चाहिए।
 

विज्ञापन

उन्होंने कहा,'तेलंगाना में वह क्रांति कोई नहीं ला सका जो मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) राज्य में पिछले 10 साल में लाने में सफल रहे हैं। हमारे अल्पसंख्यक भाइयों को इस बारे में सोचना चाहिए कि क्या किसी को कांग्रेस को वोट देना चाहिए।' उन्होंने दावा किया कि पीढ़ियों से कांग्रेस नेताओं के शासन के बावजूद देश में कोई विकास नहीं हुआ है। उनके अनुसार, तेलंगाना के मुसलमान 'कार और सरकर'(कार बीआरएस पार्टी का चुनाव चिह्न है) के अलावा कुछ और नहीं सोच रहे हैं।

उन्होंने कहा कि केसीआर के शासन में पिछले 10 वर्षों के दौरान राज्य में कोई सांप्रदायिक हिंसा नहीं हुई है। एमएलसी ने कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि संविधान और लोकतंत्र खतरे में है, लेकिन सच्चाई यह है कि तेलंगाना में एक शक्तिशाली नेता और एक शक्तिशाली लोकतंत्र है, और सीएम केसीआर के नेतृत्व में संविधान फल-फूल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed