फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bharat Jodo Yatra: Congress Rahul Gandhi addresses press briefing at AICC Head Quarter News in hindi

राहुल गांधी बोले: BJP-RSS मेरे लिए गुरु की तरह, मुझ पर आक्रमण के लिए उनका धन्यवाद

Sat, 31 Dec 2022 02:07 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 31 Dec 2022 02:07 PM IST
सार

राहुल गांधी ने कहा, मैं जानता हूं कि विपक्ष के सारे के सारे नेता हमारे साथ खड़े हैं। भारत जोड़ो यात्रा के दरवाजे हर उसके लिए खुले हैं जो भारत को जोड़ना चाहता है।

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra: Congress Rahul Gandhi addresses press briefing at AICC Head Quarter News in hindi
राहुल गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

विज्ञापन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय पर मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा, भाजपा-आरएसएस मेरे लिए गुरु की तरह हैं। मुझ पर आक्रमण के लिए भाजपा-संघ का धन्यवाद। क्योंकि जितना वे आक्रमण करते हैं उतना हमें सुधार करने का मौका मिलता है। मैं चाहता हूं कि वे और जोर से आक्रमण करें जिससे कांग्रेस पार्टी को और उसकी विचारधारा अच्छे से समझ जाएं। राहुल ने कहा, मैं उनको अपना गुरु मानता हूं कि वह मुझे रास्ता दिखा रहे हैं कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं और अच्छी ट्रेनिंग दे रहे है।  

राहुल गांधी ने कहा, मैं जानता हूं कि विपक्ष के सारे के सारे नेता हमारे साथ खड़े हैं। भारत जोड़ो यात्रा के दरवाजे हर उसके लिए खुले हैं जो भारत को जोड़ना चाहता है। विचारधारा में एकरूपता होती है। नफरत, हिंसा और मोहब्बत में एकरूपता नहीं होती। अखिलेश जी और मायावती जी, जो प्यार का हिंदुस्तान चाहते हैं, नफरत का नहीं। तो उनसे रिश्ता तो है। उन्होंने कहा, ये जो यात्रा है इसने ये हमें कुछ बताने की कोशिश की है और अगर हम उसे नहीं सुनते तो यह उस आवाज का अपमान होगा।

विज्ञापन


'सरकार बेवजह मेरी सुरक्षा का मुद्दा बना रही है'
राहुल ने कहा, मैं भारत जोड़ो यात्रा कर रहा हूं। अब सरकार चाहती है कि मैं बुलेटप्रूफ गाड़ी में कन्याकुमारी से कश्मीर जाऊं। ये मेरे लिए स्वीकार्य नहीं है। जब उनके वरिष्ठ नेता बुलेटप्रूफ गाड़ी से बाहर आ जाते हैं, तो कोई चिट्ठी नहीं आती। अपने ही प्रोटोकॉल को वे तोड़ देते हैं। तो क्या उनके लिए प्रोटोकॉल अलग-मेरे लिए अलग। बुलेटप्रूफ गाड़ी में मैं कैसे चलूं। ये शायद केस बना रहे हैं कि राहुल अपनी सिक्योरिटी तोड़ता रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


Rahul Gandhi: पत्रकार ने पूछा- प्रधानमंत्री बने तो सबसे पहले क्या करेंगे? राहुल गांधी ने गिनाए ये तीन काम


टी-शर्ट पहनने पर बोले राहुल- मुझे सर्दी नहीं लग रही
राहुल से जब एक रिपोर्टर ने पूछा कि उन्होंने इतनी सर्दी में भी टी-शर्ट क्यों पहनी है। तो राहुल ने मजाकिया लहजे में कहा- आपने स्वेटर पहन रखा है, इसका ये मतलब नहीं कि सर्दी है, इसका मतलब है कि आप सर्दी से डरते हैं। मैं सर्दी से नहीं डरता हूं। मेरे टी-शर्ट पहनने की असली वजह यह है कि मुझे अब तक ठंड नहीं लगी है। जब लगेगी तो स्वेटर पहनना शुरू कर दूंगा।


शहीद परिवार का हूं, दर्द जानता हूं 
राहुल गांधी ने कहा, मैं शहीद परिवार का हूं और मैं जानता हूं कि जब एक युवा अपनी जान देता है तो उसके परिवार पर क्या गुजरती है। लेकिन भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में कोई ऐसा नहीं है जो यह समझता हो। हम नहीं चाहते कि हमारी सेना से कोई जवान शहीद हो। उन्होंने कहा, हम नहीं चाहते कि सरकार इस चीज को लापरवाही से ले और सेना राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल की जाए और उसका नुकसान हमारे जवानों, उनके परिवारों को हो। 

सेना के पीछे छिप जाती है सरकार 
राहुल गांधी ने कहा, चीन हमारा 2000 किमी क्षेत्र ले गया और प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि कोई नहीं आया। अगर मैं आपके घर में घुस गया और आप कहें कि कोई नहीं घुसा तो इससे क्या संदेश जाएगा? सरकार इस पर भ्रमित हैं। जब हम सरकार पर बात करते हैं तो वह आर्मी के पीछे छिप जाते हैं। सरकार और आर्मी में फर्क है। उन्होंने कहा, 


हमारी सरकार ने चीन के मामले को पूरी तरह से अप्रभावी तरीके से संभाला है। कांग्रेस की विदेश नीति का लक्ष्य था कि चीन और पाकिस्तान को एक नहीं होने देना है जो हमने UPA-2 तक बखूबी किया। आज पाकिस्तान और चीन एक हो गए हैं। यह मामूली बात नहीं है। राहुल ने आगे कहा, चीन ने पहला कदम डोकलाम और दूसरा कदम लद्दाख में रखा। मुझे लग रहा है कि यह तैयारी कर रहे हैं। अब सवाल 'अगर' का नहीं बल्कि 'कब' का है। सरकार को हमारी वायु, थल और नौसेना की बात सुननी होगी और सेना का राजनीतिक इस्तेमाल बंद करना होगा। 

मध्य प्रदेश में आएगा कांग्रेस का तूफान 
मध्य प्रदेश चुनाव के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा है कि मैं आपको एक बात लिखकर देता हूं कि कांग्रेस मध्य प्रदेश के चुनावों को जीतेगी और भाजपा वहां दिखाई नहीं देगी। मध्य प्रदेश में तूफान आया हुआ है और वहां हर कोई जानता है कि भाजपा ने वहां पैसा देकर सरकार बनाई है। पूरा प्रदेश गुस्से में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed