फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Leader Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra Resumes From Dhanbad Jharkhand

Bharat Jodo Nyay Yatra Updates: 'कांग्रेस की बुराई और अपनी तारीफ करते रहेंगे', जयराम रमेश का PM मोदी पर हमला

Mon, 05 Feb 2024 10:15 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 05 Feb 2024 10:15 AM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर से मुंबई तक 6,700 किलोमीटर से ज्यादा की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू कर दी है। यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई थी और 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी।

विज्ञापन
Congress Leader Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra Resumes From Dhanbad Jharkhand
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी लोगों से मिलते। - फोटो : एएनआई

विस्तार

लोकसभा चुनाव शुरू होने में कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर से मुंबई तक 6,700 किलोमीटर से ज्यादा की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू कर दी है। उनकी यात्रा का आज झारखंड में चौथा दिन है। यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई थी और 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी। असम में यह यात्रा 25 जनवरी तक जारी रहेगी और 15 राज्यों के 110 जिलों से होकर गुजरेगी।

विज्ञापन


लोगों ने किया स्वागत
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा सोमवार को रामगढ़ से फिर शुरू हुई। जैसे ही यात्रा शुरू हुई, वैसे ही सड़क किनारे खड़े लोगों ने राहुल गांधी का स्वागत करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन

 

रमेश का पीएम मोदी पर हमला
इस बीच, कांग्रेस महासचिव प्रभारी संचार जयराम रमेश ने कहा, '28 जनवरी को नीतीश कुमार इस्तीफा देते हैं। 28 जनवरी को ही नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ दिलवाई जाती है। 31 जनवरी को हेमंत सोरेन इस्तीफा देते हैं, लेकिन चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने के लिए दो दिन का समय लगता है और उन्हें सिर्फ पांच फरवरी तक का समय दिया जाता है कि विश्वास मत जीतो, जबकि नीतीश कुमार को 12 फरवरी तक का समय दिया गया आखिर क्यों। क्योंकि भाजपा का मानना है कि झारखंड में विधायकों का लेन-देन आसान होगा और हम इंडिया गठबंधन को यहां तोड़ेंगे। बिहार में भी प्रयास किया जा रहा है कि इंडिया गठबंधन के कुछ विधायक एनडीए में शामिल हों, लेकिन यह असफल होगा। हम विश्वास मत आज जरूर जीतेंगे।'

 

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, 'धन्यवाद प्रस्ताव में विपक्षी नेता पहले बोलते हैं और फिर प्रधानमंत्री उसका जवाब देते हैं। यह एक चुनावी भाषण होगा और मुझे पीएम से कुछ भी उम्मीद नहीं है। वे कांग्रेस को बदनाम करेंगे और मणिपुर, चीन और बढ़ती बेरोजगारी पर कुछ नहीं बोलेंगे। वह खुद की तारीफ करते रहेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed