फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bharat jodo nyay yatra rahul gandhi congress appoint bhupesh baghel in bihar political activity news updates

Nyay Yatra: खरगे ने ममता बनर्जी को लिखा पत्र, बंगाल में न्याय यात्रा को सुरक्षित रास्ता देने की मांग

Sat, 27 Jan 2024 03:08 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 27 Jan 2024 03:08 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को बिहार में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का संजोयक बनाने के साथ ही अन्य राजनीतिक गतिविधियों के लिए भी संयोजक नियुक्त किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है। 

विज्ञापन
bharat jodo nyay yatra rahul gandhi congress appoint bhupesh baghel in bihar political activity news updates
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी। - फोटो : फेसबुक/राहुल गांधी

विस्तार

राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा फिलहाल बंगाल में है। बंगाल के दार्जिलिंग में पुलिस ने राहुल गांधी की सार्वजनिक बैठक को अनुमति देने से इनकार कर दिया है। यह बैठक 28 जनवरी को होनी है। बिहार के राजनीतिक घटनाक्रम ने भी कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। नीतीश कुमार के एक बार फिर भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने के कयासों के बीच कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को बिहार में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का संजोयक बनाने के साथ ही अन्य राजनीतिक गतिविधियों के लिए भी संयोजक नियुक्त किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है। 
विज्ञापन

 

कांग्रेस ने क्राउड फंडिंग से अब तक जुटाए करीब 20 करोड़ रुपये

कांग्रेस नेता अजय माकन ने शनिवार को बताया कि पार्टी ने न्याय यात्रा के दौरान पिछले दो घंटे में करीब दो करोड़ रुपये जुटाए हैं। अजय माकन, जयराम रमेश समेत कई अन्य नेताओं ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में अजय माकन ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी ने क्राउड फंडिंग के जरिए 17 करोड़ रुपये जुटाए थे। आज पिछले दो घंटे में दो करोड़ रुपये पार्टी को मिले हैं। अजय माकन ने उम्मीद जताई कि आज पार्टी क्राउड फंडिंग से कुल 20 करोड़ रुपये जुटा लेगी। अजय माकन ने ये भी बताया कि अब 670 रुपये से ज्यादा देने वाले दानदाताओं को अब उसे राहुल गांधी का साइन किया हुआ टीशर्ट बतौर उपहार दिया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के साइन किए टीर्शट भी दिखाए।  
 

जदयू के विपक्षी गठबंधन से बाहर जाने पर मल्लिकार्जुन खरगे ने कही ये बात

बिहार में जारी राजनीतिक घटनाक्रम पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक के कलबुर्गी में मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'जदयू के विपक्षी गठबंधन से बाहर जाने की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उनके दिमाग में क्या है, यह साफ नहीं है। मैं कल देहरादून जा रहा हूं और फिर दिल्ली जाऊंगा। पूरी जानकारी लेने के बाद ही मैं इस पर कुछ कह सकूंगा। देखते हैं क्या होता है...हमारी कोशिश है कि सभी को एकजुट रखा जाए। मैंने ममता बनर्जी, लालू प्रसाद यादव और सीताराम येचुरी से बात की है। अगर हम एकजुट रहेंगे, तो हम अच्छी  टक्कर दे सकते हैं और यह INDIA अलायंस की सफलता होगी। जो लोकतंत्र बचाने के इच्छुक हैं, उनका विचार नहीं बदलेगा और वह हमारे साथ रहेगा।'
 
विज्ञापन

खरगे ने ममता बनर्जी को लिखा पत्र

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर पश्चिम बंगाल से गुजर रही 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को सुरक्षित रास्ता देने की मांग की है। खरगे ने लिखा है कि सीएम अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी करें। 
 
 

कल से फिर शुरू होगी राहुल की न्याय यात्रा
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा दो दिन के विश्राम के बाद इतवार दुपहर को फिर से शुरू होगी। इस बार की यात्रा के दौरान डोनेट फॉर न्याय अभियान भी चलाया जाएगा। इसमें क्यूआर कोड को स्कैन करके प्रति किलोमीटर एक पैसा न्यूनतम की सहायता राशि दान दी जा सकेगी। इसमें सहायता के अनुरूप पार्टी राहुल गांधी की साइन वाली टी- शर्ट से लेकर एक भव्य किट तक शामिल है, जो कि 67 हजार से ज्यादा की सहायता राशि पर प्रमाणपत्र सहित एआईसीसी द्वारा प्रदान की जाएगी। यात्रा 29 जनवरी को बिहार में प्रवेश करेगी। जहां के लिए पार्टी ने भूपेश बघेल को यात्रा के लिए सीनियर ऑब्जर्वर बनाया है।

यात्रा के कार्यक्रम की जानकारी के अनुसार विश्राम के बाद शुरु हो रही यात्रा में प्रत्येक दिन 4 से 5 किलोमीटर की पदयात्रा भी होगी। इतना ही नहीं यात्रा इतवार दुपहर को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी से दो किलोमीटर की पदयात्रा करके उत्तर दिनाजपुर में पड़ाव डालेगी, यहां रात्रि विश्राम के बाद वहां से होते हुए अररिया, पूर्णिया और किशनगंज तक जाएगी। यहां से 30 जनवरी को यात्रा दूसरे चरण के प्रवास के लिए फिर से पश्चिम बंगाल आएगी। जहां 30 और 31 जनवरी को मालदा, मुर्शिदाबाद, बीरभूमि से होकर 2 फरवरी को झारखंड में प्रवेश करेगी। यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए कांग्रेस के संचार प्रभारी जयराम रमेश ने बताया कि सिलीगुड़ी में यात्रा को लेकर कुछ छोटी-मोटी परेशानियां हैं, जिन्हें दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कांग्रेस चाहती हैं कि ममता बनर्जी यात्रा में शामिल हो, इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ममता बनर्जी को निमंत्रण दिया है। यात्रा में उनका स्वागत है, वैसे यात्रा ममता के राज्य में लिहाजा स्वागत तो उनका भी बनता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed