Bharat Jodo Nyay Yatra: 'प्रधानमंत्री आपके आंसू पोंछने, आपसे गले लगने नहीं आए', मणिपुर में गरजे राहुल गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि जब पंडित नेहरू पहली बार मणिपुर आए थे, तब उन्होंने इसे भारत का गहना बताया था। यही बात इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने भी कही थी।
विस्तार
मणिपुर के थौबल से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' शुरू हुई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल ने 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को हरी झंडी दिखाई। यात्रा 67 दिनों में 110 जिलों से होकर 6,700 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगी।
इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि 2004 से मैं राजनीति में हूं, पहली बार मैं हिंदुस्तान के एक ऐसे प्रदेश में गया, जहां शासन व्यवस्था ध्वस्त हो गई थी, जिसे हम मणिपुर कहते थे वह मणिपुर रहा ही नहीं, लेकिन प्रधानमंत्री आपके आंसू पोंछने, आपसे गले लगने नहीं आए।
#WATCH | Congress MP Rahul Gandhi kickstarts Bharat Jodo Nyay Yatra from Thoubal, Manipur. pic.twitter.com/6F8hLDgAqa
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 14, 2024
राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा हम सुबह 6 बजे शुरू करते थे और शाम 7 बजे तक चलते थे। अंत में हमारा शाम को 20-25 मिनट का एक भाषण होता था, लेकिन 7-8 घंटे हम आपकी बात सुनते थे। यही इस यात्रा का लक्ष्य है, हम आपको अपने मन की बात नहीं बताना चाहते, हम आपकी बात सुनना चाहते हैं, आपके दर्द को समझना चाहते हैं।
#WATCH | Manipur | Congress MP Rahul Gandhi interacts with people briefly as the Bharat Jodo Nyay Yatra continues.
— ANI (@ANI) January 14, 2024
He kickstarted the Yatra from Thoubal this evening. pic.twitter.com/UlQr18FQWK
राहुल ने कहा कि आपने वह खो दिया है, जिसे आपने महत्व दिया है, लेकिन हम जिसे आपने महत्व दिया है, उसे एक बार फिर से ढूंढेंगे और इसे आपके पास वापस लाएंगे। हम मणिपुर के लोगों के दर्द को समझते हैं। हम आपके नुकसान और भाव को समझते हैं। हम आपसे वादा करते हैं कि हम वह सब वापस लाएंगे, जिसे आपने महत्व दिया है, हम वह सद्भाव, शांति, स्नेह वापस लाएंगे, जिसके लिए यह राज्य हमेशा से जाना जाता है।
#WATCH | Congress MP Rahul Gandhi shares a candid moment with children as he kickstarts Bharat Jodo Nyay Yatra from Thoubal, Manipur.
— ANI (@ANI) January 14, 2024
(Video: Congress) pic.twitter.com/VutoOP3KhU
खरगे ने नेहरू का जिक्र किया
इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि जब पंडित नेहरू पहली बार मणिपुर आए थे, तब उन्होंने इसे भारत का गहना बताया था। यही बात इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने भी कही थी। यह मणिपुर की वह भूमि है जो आजादी के लिए लड़ी।
पीएम मोदी पर साधा निशाना
खरगे ने कहा कि PM मोदी मणिपुर वोट के लिए आते हैं, लेकिन जब मणिपुर के लोग मुसीबत में है तब वे नहीं आते। वे राम-राम करते हैं। मुंह में राम और बगल में छुरी, यह वे जनता के साथ न करें। वोट के लिए ये सब ढोंगबाजी नहीं करनी चाहिए।
‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाल चुके राहुल
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सात सितंबर 2022 से 30 जनवरी 2023 तक कन्याकुमारी से कश्मीर तक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाली थी। उनकी 136 दिन की इस पदयात्रा में 12 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों के 75 जिलों और 76 लोकसभा क्षेत्रों से गुजरते हुए 4,081 किलोमीटर की दूरी तय की गई थी।