फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bharat Electronics Limited and national Defense Ministry signed contract worth Rs 1075 crore for retro-modification of battle tank T-90

सेना की ताकत बढ़ेगी: टी-90 युद्धक टैंक को किया जाएगा अपग्रेड, रक्षा मंत्रालय खर्च करेगी 1075 करोड़ रुपये

Thu, 24 Feb 2022 10:30 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 24 Feb 2022 10:30 PM IST
सार

रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के साथ 1,075 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। इस अनुबंध के तहत युद्धक टैंक टी-90 के कमांडर साइट का रेट्रो-मॉडिफिकेशन किया जाएगा। 

विज्ञापन
Bharat Electronics Limited and national Defense Ministry signed contract worth Rs 1075 crore for retro-modification of battle tank T-90
टी-90 टैंक(फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय सेना की ताकत लगातार बढ़ रही है। रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के साथ 1,075 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किया है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इस अनुबंध के तहत 957 टी-90 युद्धक टैंकों का रेट्रो-मॉडिफिकेशन किया जाएगा।  इसके बाद टी-90 के कमांडर लंबी दूरी पर भी लक्ष्य का पता लगा सकेंगे।
विज्ञापन


मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि भारत के प्रमुख युद्धक टैंक टी-90 की कमांडर साइट रात में देखने के लिए इमेज कन्वर्टर ट्यूब आधारित ट्रष्टि से सुसज्जित है। इसे रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (डीआरडीओ) और बीईएल ने संयुक्त रूप से विकसित किया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


टी-90 टैंक की नई रेट्रो-मॉडिफाइड कमांडर साइट में दिन और रात में 8 किमी पर लक्ष्य का पता लगाने में सक्षम थर्मल इमेजर और 5 किमी तक की दूरी को सटीक रूप से खोजने के लिए एक लेजर रेंजर फाइंडर (एलआरएफ) लगाया गया है। जिससे लंबी दूरी तक लक्ष्य साधने की क्षमता बढ़ गई है।रक्षा मंत्रालय ने बताया कि टी-90 टैंक के कमांडर बैलिस्टिक सॉफ्टवेयर और एलआरएफ में सुधार के बाद अभूतपूर्व सटीकता के साथ निशाने का पता लगा सकते हैं, उस पर निशाना साध सकते हैं और उन्हें बेअसर कर सकते हैं।

गौरतलब है कि भारत में टी-90 टैंक को भीष्म के नाम से जाना जाता है। इसमें कई खासियतें हैं. इस युद्धक टैंक में धुएं को पैदा करने वाला ग्रेनेड लांचिंग सिस्टम भी लगाया गया है। इसके अलावा यह टैंक दुश्मन के एंटी टैंक मिसाइल को भी निष्क्रिय करने में सक्षम है। इसमें ऑटोमेटिक फायर प्रोटक्शन सिस्टम भी लगा हुआ है। यह टैंक अपने साथ 40 राउंड के गोले लेकर चल सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed