{"_id":"6085ef088ebc3ed62e745751","slug":"bharat-biotech-wrote-a-letter-to-dgca-to-increase-period-for-use-of-covaxin","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण: भारत बायोटेक ने कोवैक्सीन के उपयोग की अवधि बढ़ाने के लिए डीजीसीआई को लिखा पत्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
टीकाकरण: भारत बायोटेक ने कोवैक्सीन के उपयोग की अवधि बढ़ाने के लिए डीजीसीआई को लिखा पत्र
Mon, 26 Apr 2021 04:07 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 26 Apr 2021 04:07 AM IST
सार
बायोटेक ने कहा कि अब हम इसके उपयोग की अवधि को छह महीने से 24 महीने बढ़ाने के लिए आवेदन कर रहे हैं, इनका भंडारण 2-8 डिग्री सेल्सियस पर किया जाता है।
विज्ञापन
कोवाक्सिन वैक्सीन
- फोटो : ट्विटर
विस्तार
भारत बायोटेक ने भारतीय औषधि नियामक को पत्र लिखकर कोवैक्सीन के उपयोग की अवधि को छह से 24 महीने बढ़ाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
सूत्रों ने रविवार को बताया कि भारत औषधि महानियंत्रक (डीजीसीआई) को भेजे गए आवेदन में बायोटेक ने कहा कि अब हम इसके उपयोग की अवधि को छह महीने से 24 महीने बढ़ाने के लिए आवेदन कर रहे हैं, इनका भंडारण 2-8 डिग्री सेल्सियस पर किया जाता है।
विज्ञापन
अपने प्रस्ताव में भारत बायोटेक ने वास्तविक आधार पर कोवैक्सीन की स्थिरता और इसके उपयोग की अवधि को बढ़ाने को उचित ठहराने के समर्थन में ताजा आंकड़ा पेश किया है।
विज्ञापन
बता दें कि भारत में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान में दो टीकों के उपयोग को मंजूरी दी गई है, इसमें भारत बायोटेक की कोवैक्सीन और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोविशील्ड शामिल है।
इसके अलावा रूसी वैक्सीन स्पूतनिक को भी भारत में आपात उपयोग की मंजूरी मिली है। हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक को कोवैक्सीन टीके की बिक्री और वितरण की अनुमति दी गई थी। इसके उपयोग की अवधि छह महीने तथा इनका दो से आठ डिग्री सेल्सियस तापमान पर भंडारण किया जा सकता है।