{"_id":"60cb534f6dce8738f439f22b","slug":"bharat-biotech-dismisses-reports-it-has-submitted-covaxin-phase-3-trial-data-to-who","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत बायोटेक ने कहा: डब्ल्यूएचओ को नहीं दिया कोवाक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल का डाटा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत बायोटेक ने कहा: डब्ल्यूएचओ को नहीं दिया कोवाक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल का डाटा
Thu, 17 Jun 2021 10:24 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 17 Jun 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
कोवाक्सीन टीका
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की प्रमुख टीका निर्माता कंपनी भारत बायोटेक ने उन खबरों को खारिज किया है कि जनमें कहा जा रहा है कि कंपनी ने अनुमति पाने के लिए कोवाक्सीन टीके के तीसरे चरण के ट्रायल का डाटा विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के पास जमा किया है। कंपनी ने कहा कि इस तरह की रिपोर्ट गलत और आधारहीन हैं। बता दें कि भारत बायोटेक ने कोविड रोधी टीका कोवाक्सीन तैयार किया है।
विज्ञापन
COVAXIN maker Bharat Biotech says 'news reports on Bharat Biotech submitting Phase-3 data to WHO is incorrect and lacks any evidence'
— ANI (@ANI) June 17, 2021विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले मीडिया में आई कुछ रिपोर्ट में कहा गया था कि भारत बायोटेक ने कोवाक्सीन टीके को मान्यता दिलाने के लिए डब्ल्यूएचओ के पास एक एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (इओआई) जमा किया है। इन रिपोर्ट में कहा गया था कि कंपनी ने ये ईओआई 19 जून को भेजा था। इसके साथ ही दावा किया गया था कि इस मामले में एक प्री-सबमिशन बैठक 23 जून को आयोजित होगी।
विज्ञापन
अमेरिका ने कोवाक्सीन को आपात उपयोग की मंजूरी देने से किया था इनकार
उल्लेखनीय है कि बीते दिनों अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) द्वारा भारत बायोटेक के कोविड-19 टीके कोवाक्सीन को आपात इस्तेमाल मंजूरी देने से इनकार कर दिया था। हालांकि, इसे लेकर केंद्र कहा था कि हम अमेरिका के इस फैसले का सम्मान करते हैं। हालांकि केंद्र सरकार ने इस बात पर जोर दिया कि इसका भारत के टीकाकरण कार्यक्रम पर कोई असर नहीं पड़ेगा।