फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bharat Biotech completed the Phase II trial of Covaxin for use in children below the age of 18 years

कोविड-19: भारत बायोटेक ने बच्चों में कोवैक्सीन का दूसरे चरण का परीक्षण किया पूरा, सीडीएससीओ को सौंपे आंकड़े

Thu, 07 Oct 2021 12:11 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 07 Oct 2021 12:11 AM IST
सार

अगर इसे मंजूरी मिल गई तो कोवैक्सीन पहली ऐसी कोरोना वैक्सीन होगी जिसे भारत में बच्चों को दिया जा जाएगा।

विज्ञापन
Bharat Biotech completed the Phase II trial of Covaxin for use in children below the age of 18 years
Bharat Biotech - फोटो : Bharat Biotech

विस्तार

भारत बायोटेक ने 18 साल से कम उम्र के बच्चों के इस्तेमाल के लिए कोविड-19 वैक्सीन कोवैक्सिन के दूसरे चरण का परीक्षण पूरा कर लिया है और कंपनी ने इसके सत्यापन और आपातकालीन उपयोग की मंजूरी के लिए केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन को आंकड़े सौंपे हैं। 

विज्ञापन


सूत्रों ने जानकारी दी कि 2-18 वर्ष आयु वर्ग के कोवैक्सिन नैदानिक परीक्षण डेटा सीडीएससीओ को जमा कर दिए गए हैं। वैक्सीन निर्माता ने कहा कि कोवैक्सिन बच्चों के इस आयु वर्ग में परीक्षण किया जाने वाला पहला कोविड-19 वैक्सीन है। 
विज्ञापन


भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक कृष्णा एला ने 21 सितंबर को कहा था कि बाल चिकित्सा कोवैक्सीन ने लगभग 1,000 विषयों के साथ चरण 2/3 परीक्षण पूरा कर लिया है और आंकड़ों का विश्लेषण जारी है। उन्होंने कहा कि हम अगले हफ्ते तक आंकड़े (नियामक को) सौंप देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोरोना को रोकने के लिए नाक से खुराक देने वाली वैक्सीन पर परीक्षण चल रहा था और इसकी अक्टूबर में खत्म होने की उम्मीद है और यदि ये स्वीकृत हो जाता है तो कोवैक्सीन पहली ऐसी कोरोना वैक्सीन होगी जिसे भारत में बच्चों को दिया जा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed