Bharat Bandh Today LIVE Updates: पेट्रोल-जीएसटी की कीमतों के विरोध में व्यापारियों का भारत बंद
व्यापारियों के संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) की ओर से वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के प्रावधानों की समीक्षा की मांग, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों सहित कई मुद्दों को लेकर आज भारत बंद बुलाया है। देश के कई व्यापारी संगठन, ट्रांसपोर्टर्स को इस बंद का समर्थन प्राप्त है। बंद सुबह छह बजे से रात के आठ बजे तक जारी रहेगा। ऑल इंडिया ट्रांसपोर्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन (एआईटीडब्ल्यूए) और संयुक्त किसान मोर्चा ने बंद को अपना समर्थन दिया है। दिल्ली में इस बंद का कोई असर नहीं दिख रहा है जबकि देशभर में इसका मिला-जुला असर नजर आ रहा है। वहीं कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने केरल में ईंधन की बढ़ी कीमतों के विरोध में रस्सी से ऑटो रिक्शा खींचा। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए एक स्कूटी को आग के हवाले कर दिया। यहां पढ़ें इससे जुड़े सभी अपडेट्स-
लाइव अपडेट
जीएसटी सरल करने की मांग
Demonstrations across the country in view of 'Bharat Bandh' called by Confederation of All India Traders against rising fuel prices & provisions of GST; Visuals from West Bengal, Delhi & Assam pic.twitter.com/JExoH9E4Tw
— ANI (@ANI) February 26, 2021
जीएसटी में जोड़ी गई धाराएं ट्रांसपोर्टर और ट्रक मालिकों के लिए घातक हैं
जयपुर ट्रक एसोसिएशन के गोपाल सिंह राठौर ने कहा, 'डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतें और जीएसटी में जोड़ी गई धाराएं ट्रांसपोर्टर और ट्रक मालिकों के लिए बहुत घातक हैं। मोदी जी ने वन नेशन वन टैक्स का नारा दिया था हमारी मांग है कि इसको भी जीएसटी में शामिल किया जाए। राज्य सरकार ने भी वैट बढ़ा रखा है।'मांग बढ़ने के कारण ज्यादा है कीमत
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, 'अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम मूल्य में वृद्धि ने उपभोक्ताओं को प्रभावित किया है। सर्दियों के जाते ही कीमतों में थोड़ी कमी आ जाएगी। यह एक अंतरराष्ट्रीय मामला है, मांग बढ़ने के कारण कीमत ज्यादा है, ऐसा सर्दियों में होता है। कुछ दिनों में कीमतें घटेंगी।'Increase in petroleum price in international market has affected consumers too. Prices will come down a little as winter goes away. It's an international matter, price is high due to increase in demand, it happens in winter. Price will come down: Union Minister Dharmendra Pradhan pic.twitter.com/hYPqHt7b1S
— ANI (@ANI) February 26, 2021
बंद है ट्रकों का परिचालन
राजस्थान के जयपुर में अखिल भारतीय व्यापारी महासंघ (सीएआईटी) के भारत बंद के आह्वान पर ट्रकों का परिचालन बंद है।राजस्थान: जयपुर में अखिल भारतीय व्यापारी महासंघ (कैट) के भारत बंद के आह्वान पर ट्रकों का परिचालन बंद है। pic.twitter.com/Fm5IfkggMy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 26, 2021
बंद रहेंगे सभी प्रमुख बाजार
सीआईएटी ने अन्य राज्यों में बंद के प्रभाव पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सभी प्रमुख बाजार- महाराष्ट्र, गुजरात और मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में बंद रहेंगे। वहीं दक्षिण भारत में इसका 70 से 80 और उत्तर पूर्व में 80 प्रतिशत से अधिक प्रभाव होने की उम्मीद है।दिल्ली में दो बजे के बाद बंद हो सकते हैं बाजार
व्यापारियों के प्रतिनिधियों ने कहा कि विभिन्न राज्यों में 'भारत व्यापार बंद' को मिश्रित प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बाजार दोपहर 2 बजे के बाद बंद हो जाएंगे।इन्होंने दिया है बंद को समर्थन
कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) ने कहा है कि आठ करोड़ व्यापारी, एक करोड़ ट्रांसपोर्टर और लाखों टैक्स प्रोफेशनल बंद के समर्थन में हैं। सीएआईटी के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने कहा है कि बंद में महिला उद्यमी समेत छोटे उद्योग और फेरीवाले भी शामिल हैं।शशि थरूर ने रस्सी से खींचा ऑटो रिक्शा
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर अपना विरोध जताते हुए ऑटो रिक्शा चालकों के साथ रस्सी से ऑटो खींचा। उन्होंने कहा, 'जहां अमेरिका में लोग पेट्रोल पर 20 प्रतिशत टैक्स दे रहे हैं, वहीं हम 260 प्रतिशत टैक्स दे रहे हैं।'केरल: तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस नेता शशि थरूर ने पेट्रोल और डीज़ल की बढ़ी कीमतों को लेकर अपना विरोध जताने के लिए ऑटो रिक्शा चालकों के साथ रस्सी से ऑटो खींचा। शशि थरूर ने कहा, "जहां अमेरिका में लोग पेट्रोल पर 20% टैक्स दे रहे हैं, वहीं हम 260% टैक्स दे रहे हैं।" pic.twitter.com/IQ9knQwXka
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 26, 2021
शशि थरूर ने किया प्रदर्शन
केरल में तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर और अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने केरल सचिवालय के बाहर ईंधन की बढ़ी कीमतों में वृद्धि के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।तेजस्वी यादव ने किया प्रदर्शन
बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने अपने आवास से पटना के सचिवालय तक साइकिल यात्रा की। वे ईंधन की बढ़ती कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने का मकसद किसानों को तंग करना है। बिहार सरकार ने भी टैक्स बढ़ा दिया है। सीएम के पास कोई जवाब नहीं रहता है।'#WATCH Bihar: RJD leader Tejashwi Yadav rides a bicycle from his residence to the Secretariat in Patna, as a mark of protest against the fuel price hike. pic.twitter.com/Db9muIwHEw
— ANI (@ANI) February 26, 2021