फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bharat bandh today 27 september, North Railways says, 25 trains affected

Bharat Bandh: रेल की पटरियों पर बैठे सैकड़ों किसान, दिल्ली-पंजाब रूट की 25 से अधिक ट्रेनें प्रभावित

Mon, 27 Sep 2021 01:18 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 27 Sep 2021 01:18 PM IST
सार

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को  किसानों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के कारण करीब 25 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। उत्तर रेलवे के एक प्रवक्ता के अनुसार दिल्ली, अंबाला और फिरोजपुर मंडलों में 20 से अधिक स्थानों को अवरुद्ध किया गया है। 
 

विज्ञापन
Bharat bandh today 27 september, North Railways says, 25 trains affected
बहादुरगढ़ में रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान - फोटो : ANI

विस्तार

किसानों द्वारा बुलाए गए भारत बंद ने देश की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी है, जिसके चलते सड़क से लेकर रेलवे सेवा पर असर पड़ा है। किसान आंदोलन की वजह से कई ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। वहीं इस बीच उत्तर रेलवे के एक प्रवक्ता के अनुसार दिल्ली, अंबाला और फिरोजपुर मंडलों में 20 से अधिक स्थानों को अवरुद्ध किया गया है, जिसके कारण करीब 25 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।

विज्ञापन


ये ट्रेनें हुईं प्रभावित
अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली-अमृतसर शान-ए-पंजाब, नई दिल्ली-मोगा एक्सप्रेस, पुरानी दिल्ली-पायहाजोत एक्सप्रेस, नई दिल्ली से कटरा के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस और अमृतसर शताब्दी कुछ ऐसी ट्रेनें हैं जो प्रभावित हुई हैं।इसके अलावा किसानों के बंद भारत के चलते रेलवे ने लगभग 18 से अधिक ट्रेनों को रद्द किया गया है। फिरोजपुर से लुधियाना, जालंधर, भटिंडा और अमृतसर से पठानकोट-जालंधर जाने वाली ट्रेनों को रद्द किया गया है। इसके अलावा अमृतसर से फाजिल्का को जाने वाली सभी ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। 

विज्ञापन
  
पंजाब: शताब्दी और जन-शताब्दी को किसानों ने मानांवाला में रोका
भारत बंद के दौरान शताब्दी और जन-शताब्दी के यात्रियों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ा। दरअसल, पंजाब के मानांवाला रेलवे स्टेशन पर धरना दे रहे किसानों ने दोनों गाड़ियों को रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed