फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bharat Bandh Rahul Gandhi supported farmers said government are exploiter

भारत बंद: राहुल ने किया किसानों का समर्थन, सरकार को बताया शोषक

Tue, 28 Sep 2021 01:54 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 28 Sep 2021 01:54 AM IST
सार

कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं और राज्य इकाई प्रमुखों को केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसान संघों की ओर से किए गए भारत बंद में भाग लेने के लिए कहा। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के तत्वावधान में तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों की 10 घंटे की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को कई गैर-एनडीए दलों ने समर्थन दिया।

विज्ञापन
Bharat Bandh Rahul Gandhi supported farmers said government are exploiter
प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किसानों के ‘भारत बंद’ का समर्थन करते हुए कहा कि देश के किसानों का अहिंसक ‘सत्याग्रह’ अभी भी दृढ़ है, लेकिन ‘शोषक’ सरकार को यह पसंद नहीं है। राहुल ने सोमवार को ट्वीट किया, 'किसानों का अहिंसक सत्याग्रह आज भी दृढ़ है, लेकिन शोषक सरकार को यह पसंद नहीं है और इसलिए आज भारत बंद है।'

विज्ञापन


कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं और राज्य इकाई प्रमुखों को केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसान संघों की ओर से किए गए भारत बंद में भाग लेने के लिए कहा। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के तत्वावधान में तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों की 10 घंटे की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को कई गैर-एनडीए दलों ने समर्थन दिया।
विज्ञापन


देश किसानों के साथ, काले कानून वापस लें : प्रियंका
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी किसानों के लिए समर्थन जताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'किसानों के खेत, किसानों की मेहनत, किसानों की फसल लेकिन भाजपा सरकार अपने खरबपति दोस्तों का नियंत्रण स्थापित करने के लिए उत्सुक है। पूरा देश किसानों के साथ है। काले कानूनों को वापस लें।'
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार के उत्पीड़न के खिलाफ लड़ेंगे : सुरजेवाला
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी भारत बंद को लेकर किसानों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि सरकार के उत्पीड़न के खिलाफ हम लड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed