फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bharat Bandh over SC ST Protection Act Live Updates

भारत बंद: भीषण हिंसा में 12 लोगों ने गंवाई जान, मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा मौतें

Tue, 03 Apr 2018 06:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली/ भोपाल
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली/ भोपाल Updated Tue, 03 Apr 2018 06:22 AM IST
विज्ञापन
Bharat Bandh over SC ST Protection Act Live Updates

एससी-एसटी एक्ट में संशोधन पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में सोमवार को दलितों के भारत बंद के दौरान देशभर में जमकर हिंसा हुई, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पों में सौ से अधिक लोग घायल हुए हैं। आंदोलन से सबसे ज्यादा प्रभावित मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, ओडिशा, गुजरात, झारखंड व महाराष्ट्र रहे। 

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के ग्वालियर और भिंड में दो-दो एवं मुरैना व डबरा में एक-एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर और फिरोजाबाद में एक-एक तथा राजस्थान के अलवर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। 
विज्ञापन


बिहार के हाजीपुर और उत्तर प्रदेश के बिजनौर में आंदोलनकारियों ने एंबुलेंस का रास्ता रोक दिया जिसके चलते उसमें एक नवजात और एक मरीज ने दम तोड़ दिया। 

कई राज्यों में परिवहन एवं संचार व्यवस्था पूरी तरह ठप रही। लगभग 100 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा। आंदोलनकारियों ने जगह जगह पर बड़ी संख्या में वाहनों को आग के हवाले कर दिया। हालात बेकाबू होता देख ग्वालियर, मुरैना और भिंड के कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है और सेना बुला ली गई है। राजस्थान के सवाईमाधोपुर गंगापुर सिटी में भी हिंसा के बाद कर्फ्यू लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र ने उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के लिए दंगा-रोधी 800 पुलिस जवानों को तैनात किया है। रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की दो कंपनियां मेरठ और एक-एक कंपनी आगरा तथा हापुड़ में भेजी गई है। मध्य प्रदेश के डबरा में हिंसक भीड़ थाने में घुस गई और एडिशनल एसपी राजेश त्रिपाठी को पीटा। आंदोलन में भड़की हिंसा के बीच सरकार और विपक्ष के बीच आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर शुरू हो गया है। 

बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा कुछ जगहों पर फायरिंग किए जाने की भी सूचना है। राजस्थान में अतिरिक्त बलों की 25-30 कंपनियां भेजी गई हैं। बाड़मेर, जालौर, सीकर और अहोर में हिंसक घटनाओं के मद्देनजर धारा 144 लगा दी गई है। कुछ राज्यों में जहां शिक्षण संस्थान और इंटरनेट व मोबाइल सेवाएं बंद कर दी गईं। मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और पंजाब में आगजनी, गोलीबारी और तोड़फोड़ की सबसे ज्यादा घटनाएं हुईं।वहीं कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि हम शुरू से ही सुप्रीम कोर्ट के फैसले से सहमत नहीं थे।

ये है विवाद की वजह

Bharat Bandh over SC ST Protection Act Live Updates

बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट ने एससी-एसटी एक्ट के व्यापक दुरुपयोग का हवाला देते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के प्रावधान पर रोक लगा दी। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी व्यवस्था दी कि इस एक्ट के तहत दायर मामले में गिरफ्तारी से पूर्व जमानत दी जा सकती है। इसके अलावा इस एक्ट के तहत मामला दर्ज करने से पहले पुलिस के उच्च अधिकारी की जांच अनिवार्य कर दी। दलित संगठनों का कहना है कि इस बदलाव के कारण दलितों के लिए अपने उत्पीड़न के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की राह दुश्कर हो जाएगी।

शाह ने टाला कर्नाटक का दौरा
भारत बंद के दौरान आंदोलन के हिंसक हो जाने के बीच भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अपनी कर्नाटक यात्रा टाल दी। उन्हें सोमवार को कर्नाटक में तीन कार्यक्रमों में हिस्सा लेना था। चूंकि हिंसा की घटनाएं ज्यादातर भाजपा और राजगशासित राज्यों में हुई, इसलिए शाह राज्यों से पूरे मामले का अपडेट लेते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed