{"_id":"5ac1e4f44f1c1bc6618b50a5","slug":"bharat-bandh-on-sc-st-ruling-all-you-need-to-know-about-protest","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत बंद का पूरे देश में असर, जानिए किस राज्य में क्या है स्थिति","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भारत बंद का पूरे देश में असर, जानिए किस राज्य में क्या है स्थिति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 02 Apr 2018 01:41 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत बंद का असर पूरे देश में दिख रहा है। मध्यप्रदेश, बिहार, ओडिशा, पंजाब, झारखंड, हरियाणा और राजस्थान सहित पूरे उत्तर भारत के राज्यों पर इसका दुष्प्रभाव दिखाई दे रहा है। प्रदर्शनकारियों ने इन राज्यों में सड़क के साथ ही साथ रेलों का आवागमन भी प्रभावित कर दिया है। कई शहरों में ट्रेन की पटरियों के आगे लोग एकत्रित हो गए हैं।
गौरतलब है कि भारत बंद का आह्वान देशभर के दलित संगठनों ने किया है और कई राजनीतिक दल भी इसमें शामिल हो गए हैं। राष्ट्रीय जनता दल समेत कई राजनीतिक दलों ने दलित संगठनों द्वारा आयोजित इस बंद का समर्थन किया है।

बिहार में ट्रेनें रोकी गईं
बिहार के आरा, अररिया, फारबिसगंज और झारखंड के दरभंगा व जहानाबाद में प्रदर्शनकारियों ने ट्रेनें रोक दी हैं। राज्य के अलग-अलग इलाकों में टायर जलाकर सड़कों पर जाम लगाया गया है। वहीं उत्तर बिहार को पटना से जोड़ने वाले गांधी सेतु हाइवे पर भी प्रदर्शनकारियों का कब्जा हो गया है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) के कार्यकर्ताओं ने लहेरियासराय स्टेशन पर दरभंगा-पटना इंटरसिटी ट्रेन को रोक दिया है। इसके साथ-साथ फैसले के विरोध में नारेबाजी भी की जा रही है। दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड पर ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।
यूपी में आगजनी से लेकर गोली तक चली
उत्तर प्रदेश में दलित संगठनों द्वारा मेरठ, आगरा, सहारनपुर, वाराणसी और गाजियाबाद में प्रदर्शन किया जा रहा है। मेरठ में कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया है। गाजियाबाद स्टेशन पर प्रदर्शनकारी रेल की पटरियों पर उतर आए हैं। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग भी किया है। हापुड़ में भी प्रदर्शनकारियों ने कई गाड़ियों में आग लगा दी है।
हरियाणा, मध्य प्रदेश में भी प्रदर्शन, मुरैना में कर्फ्यू
हरियाणा में भी दलित समुदाय सड़क पर उतर आया है। गुरुग्राम में भारत बंद के समर्थन में कन्हई गांव के लोगों ने आरडी सिटी गेट नंबर -2 के सामने जाम लगाकर प्रदर्शन किया। फरीदाबाद में देशव्यापी बंद को लेकर एनआईटी 5 पर रास्ता बंद कर प्रदर्शन किया जा रहा है।
मध्य प्रदेश के भिंड, मुरैना और ग्वालियर में भी प्रदर्शनकारियों द्वारा हिंसा करने की खबरें हैं। मुरैना में कर्फ्यू लगाए जाने की खबरें हैं। ग्वालियर में कई स्कूली वाहनों और बाइक को आग के हवाले कर दिया गया। कई जिलों में प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी है।

पंजाब में परीक्षा रद्द, बस और मोबाइल सेवाएं निलंबित
पंजाब में स्कूल, बैंक, बसें और इंटरनेट बंद हैं। प्रदेश भर में कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं, पुतले भी फूंके गए। बंद के चलते पंजाब शिक्षा निदेशालय की मांग पर सीबीएसई ने पंजाब में आज होने वाली बोर्ड की परीक्षाएं भी स्थगित कर दी हैं। पंजाब में दलित प्रदर्शनकारियों ने अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाइवे बंद कर दिया गया है।
फिरोजपुर में दलित प्रदर्शनकारी डीआरएम ऑफिस में घुस गए और तोड़फोड़ की। प्रदर्शनकारियों ने ट्रैक पर खड़ी ट्रेन के शीशे तोड़ दिए। सड़क पर खड़ी कारों को भी नुकसान पहुंचाया। मंडी गोबिंदगढ़ में भी बंद का असर देखा जा रहा है।
बठिंडा में भी दलित प्रदर्शनकारी उग्र हो गए हैं। तरनतारन शहर पूरी तरह बंद है। पंजाब के अमृतसर सहित अन्य जिलों में भारी तादाद में पुलिस की तैनाती की गई है।

झारखंड में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर किया लाठीचार्ज
झारखंड की राजधानी रांची में भी विरोध प्रदर्शन हो रहा है। यहां पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया। इससे कई लोग घायल हो गए। गुस्साए लोगों ने सरकारी वाहनों पर भी पथराव किया।
ओडिशा में भी दिखा गुस्सा
ओडिशा के संबलपुर में भी एससी/एसटी प्रोटेक्शन ऐक्ट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन रोकी।
राजस्थान में हिंसक झड़प
राजस्थान के बाड़मेर में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प की भी खबरें हैं। यहां प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों में आग लगा दी। यहां भी पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। भरतपुर में सड़क पर प्रदर्शन हो रहा है। राजधानी जयपुर में प्रदर्शनकारियों ने ट्रेनें रोक दी हैं।