फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bharat Bandh by some groups on April 10 Ministry of Home Affairs has issued an advisory

कथित भारत बंद को लेकर देशभर में आज अलर्ट, कई राज्यों में इंटरनेट सेवाएं ठप

Tue, 10 Apr 2018 08:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 10 Apr 2018 08:14 AM IST
विज्ञापन
Bharat Bandh by some groups on April 10 Ministry of Home Affairs has issued an advisory

सोशल मीडिया के जरिये विभिन्न संगठनों द्वारा आज बुलाए गए भारत बंद को देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्यों को सतर्क कर दिया है। गृह मंत्रालय ने राज्यों को जारी एडवाइजरी में बंद के दौरान सुरक्षा कड़ी करने और हिंसा रोकने के निर्देश दिए हैं। मालूम हो कि एससी-एसटी एक्ट के प्रावधानों में बदलाव के विरोध में हुए भारत बंद के दौरान बड़े पैमाने पर हिंसा और तोड़फोड़ हुई थी। अब आरक्षण के विरोध में कई संगठनों ने भारत बंद का आह्वान किया है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि चूंकि किसी बड़े संगठन या दल ने भारत बंद की घोषणा नहीं की है, ऐसे में सोशल मीडिया के जरिये छोटे-छोटे संगठनों द्वारा शरारत किए जाने की भी संभावना व्यक्त की जा रही है। अब आरक्षण के विरोध में कई अचर्चित संगठनों ने भी भारत बंद का आह्वान किया है। इसके लिए भी सोशल मीडिया की मदद ली जा रही है। 
विज्ञापन


गृह मंत्रालय ने राज्यों को सोशल मीडिया और कानून व्यवस्था पर खास निगाह रखने की सलाह दी है। राज्यों को सोशल मीडिया के जरिए बीते दो अप्रैल के भारत बंद की तरह ही इस बार भी हिंसा की साजिश रचने के प्रति आगाह भी किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन





बीते 2 अप्रैल को एससी/एसटी एक्ट में संशोधन के खिलाफ भारत बंद के दौरान देशभर में हिंसा हुई थी करीब 12 लोगों को जान तक गंवानी पड़ी थी। 10 अप्रैल को आयोजित बंद में फिर से हिंसा न फैले इसलिए गृहमंत्रालय दिशा निर्देश जारी किए हैं। 

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पुलिस और प्रशासन ने अलर्ट जारी कर धारा 144 लागू कर दी है। वहीं, मध्यप्रदेश में भी स्कूल कॉलेज की छुट्टी कर दी गई है जबकि कई शहरों में इंटरनेट की सुविधा भी मंगलवार तक के लिए बंद कर दी गई है।

भोपाल के कमिश्नर अजातशत्रु श्रीवास्तव ने कहा है कि भोपाल में धारा 144 लागू की जाएगी वहीं स्कूल खुले रहेंगे। किसी भी हिंसा से निपटने के लिए 6000 पुलिस फोर्स लगाई गई है। वहीं सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। 
 


2 अप्रैल को दलितों के भारत बंद के दौरान सबसे ज्यादा तबाही मध्यप्रदेश में मची थी। जिसके बाद वहां काफी धड़पकड़ भी हुई है। यहां के ग्वालियर, भिंड और मुरैना में हुई हिंसक घटनाओं में 8 मौते हुईं थीं। आज आयोजित बंद में प्रशासन किसी तरह का समझौता नहीं करना चाहता इसलिए उसने चाक चौबंद व्यवस्था कर ली है।

प्रशासन ने ग्वालियर, भिंड और मुरैना में प्रशासन ने स्कूल कॉलेजों को 10 अप्रैल को बंद करने का एलान किया है। यही नहीं भिंड में सोमवार रात से पूरे दिन कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है। जबकि एमपी प्रशासन ने ग्वालियर में इंटरनेट सेवाएं रविवार रात 11 बजे से मंगलवार रात 10 बजे तक बंद रखने की बात कही है। जबकि मुरैना में भी सोमवार दोपहर 2 बजे से इंटरनेट सेवा बंद रहेगी। 

प्रदेश भर में वाहनों की चेकिंग की जा रही है

Bharat Bandh by some groups on April 10 Ministry of Home Affairs has issued an advisory
वहीं यूपी के कई शहरों में लाइसेंसी हथियार धारक अपने हथियार के साथ थाने पहुंचे। यहां हथियार जमा करने वालों की रविवार को लंबी लाइन लगी रही। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार थाटीपुर थाने में लोगों को बंदूक जमा कराने के लिए 6 से 7 घंटे तक का इंतजार करना पड़ा।

वहीं, यूपी में पुलिस और प्रशासन ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रदेश भर में वाहनों की चेकिंग की जा रही है। सभी जगह भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि इस बार किसी भी प्रकार की हिंसा न हो। हालांकि कई सवर्ण और ओबीसी संगठनों ने 10 अप्रैल के आंदोलन को स्थगित कर दिया है।

 मथुरा में सवर्णों के बाद रविवार को राजपूत सभा ने भारत बंद का ऐलान कर पुलिस की चिंता को बढ़ा दिया था। साथ ही शहर के सभी व्यापारियों से 10 अप्रैल को अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का आह्वान किया है। साथ ही राजपूत सभा ने अभियान को सफल बनाने के लिए सभा के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंपी हैं।

पुलिस और प्रशासन ने मथुरा, आगरा, एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, कासगंज के अलावा कई जिलों में आंदोलन के ऐलान के बाद अलर्ट जारी कर धारा 144 लागू कर दी है। साथ ही किसी भी तरह के प्रदर्शन और जुलूस पर रोक लगा दी है। मथुरा के जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से चौकस है। माहौल खराब करने वालों से सख्ती के साथ निपटा जाएगा।

गौरतलब है कि बीती 2 अप्रैल को दलित संगठनों द्वारा किए गए हिंसक प्रदर्शन में 12 लोगों की मौत हुई थी, जबकि सैकड़ों लोग घायल हुए थे। साथ ही उपद्रवियों ने कई वाहनों को आग लगा दिया था। 
उत्तर प्रदेश के आगरा में एक पुलिस चौकी को भी आग के हवाले कर दिया था। इस मामले में अब तक आगरा में करीब 300 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार 10 अप्रैल को भारत बंद करने और भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इस काम की पुलिस की साइबर सेल मदद कर रही है। साथ ही किसी भी विवादित पोस्ट को करने वाले के साथ उसे शेयर, लाइक या कमेंट करने वाले पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed