फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bhajiawala used 700 people to deposit, withdraw cash

कालाधन को सफेद करने के लिए 700 लोगों को इस्तेमाल कर रहा था भजियावाला

Mon, 26 Dec 2016 01:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 26 Dec 2016 01:13 PM IST
विज्ञापन
Bhajiawala used 700 people to deposit, withdraw cash
भजियावाला
सूरत के फाइनेंसर किशोर भजियावाला काले धन को सफेद करने के लिए करीब 700 लोगों का इस्तेमाल कर रहा था। अपने काम को अंजाम देने के लिए वह डमी बैंक अकाउंट की मदद ले रहा था। भजियावाला वही आदमी है जिसके पास से आयकर विभाग को छापे के दौरान 10.45 करोड़ की अघोषित रकम मिली है। 
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार 'टाइम्स ऑफ इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, आईटी विभाग के सूत्रों का कहना है कि भजियावाला के पास 27 बैंक खाते हैं, जिनमें से करीब 20 बेनामी हैं। इन बेनामी खातों की मदद से उसने बड़ी मात्रा में अवैध धन को वैध किया। अब आयकर विभाग यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि 8 नवंबर के बाद से भजियावाला ने कितने पैसे निकाले और कितने जमा किए।
विज्ञापन

भजियावाला के पास मिला था बड़ी मात्रा में सोना

Bhajiawala used 700 people to deposit, withdraw cash
सोना
आयकर विभाग को भजियावाला के पास से 10.48 करोड़ कैश (सभी नए नोट), करीब  1.45 करोड़ रुपये का सोना, 4,92,96,314 रुपए मूल्य की गोल्ड ज्वैलरी, 1,39,34,580 रुपए की डायमंड ज्वैलरी और लाखों रुपए के कीमती धातुओं के बिस्कुट मिले हैं।

सीबीआई सूत्रों का कहना है कि भजियावाला ने अपने प्रोक्सी खातों में 12, 13 और 14 नवंबर को क्रमशः एक लाख, दो लाख और चार लाख रुपए जमा किए। करीब 212 लोगों को पुराने नोटों को नए नोटों में बदलने के लिए लगाया गया था। बताया गया है कि सूरत पीपलस् को-ऑपरेटिव बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक पंकज भट्ट भी कुछ लेनदेन में शामिल रहे। सीबीआई अभी कुछ और बैंक खातों की जांच कर रही है जिनसे काले धन को सफेद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed