फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bhaiyya controversy: Congress leader Manish Tewari criticized Channi, comparing the matter with the black issue of America

'भैया विवाद': कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने की चन्नी की आलोचना, मामले की अमेरिका के अश्वेत मुद्दे से की तुलना

Fri, 18 Feb 2022 11:38 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 18 Feb 2022 11:38 AM IST
सार

तिवारी ने अपने परिवार द्वारा पंजाबीयत के प्रति योगदान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 'एह भैया किठों आगा' पंजाबी में अपशब्द की तरह कहा जाता है। 

विज्ञापन
Bhaiyya controversy: Congress leader Manish Tewari criticized Channi, comparing the matter with the black issue of America
MANISH TIWARI - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब में चुनाव के बीच गर्माए 'भैया विवाद'  को लेकर असंतुष्ट कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने शुक्रवार को कई ट्वीट कर सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की टिप्पणी की कड़ी आलोचना की। तिवारी ने इस मामले की तुलना अमेरिका के अश्वेत या रंगभेद विवाद से की। 

विज्ञापन


तिवारी ने चन्नी की टिप्पणी पर कहा कि यह  प्रवासियों के प्रति दुर्भाग्यपूर्ण प्रणालीगत और संस्थागत सामाजिक पूर्वाग्रह को दर्शाती है। इसके साथ ही उन्होंने अपने परिवार द्वारा पंजाबीयत के प्रति योगदान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 'एह भैया किठों आगा' पंजाबी में अपशब्द की तरह कहा जाता है। 
विज्ञापन


तिवारी ने कहा कि डी हार्स की राजनीति के बीच भैया विवाद अमेरिका के अश्वेत मामले की तरह है। यह हरित क्रांति की शुरुआत में पंजाब आने वाले प्रवासियों के खिलाफ एक दुर्भाग्यपूर्ण प्रणालीगत और संस्थागत सामाजिक पूर्वाग्रह को दर्शाता है। व्यक्तिगत स्तर पर मेरी मां जाट सिख होने और मेरे पिता पंजाब की सियासत के प्रमुख नेता होने के बावजूद - पंजाबी-पंजाबियत, हिंदू-सिख एकता के लिए अपना जीवन लगा दिया। मेरे सर नाम के कारण मेरी पीठ पीछे कहा जाता है 'एह भैया किठों आगा'। यह पंजाबी के सबसे अच्छे अपशब्दों में शुमार है। हमें इसे जड़ से खत्म करना होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे विचारों का पंजाब के धर्मनिरपेक्ष मूल्यों में कोई स्थान नहीं होना चाहिए, क्योंकि वह 'मानस की जात, सभी की पेचान' पर आधारित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पटना में चन्नी के खिलाफ केस
उधर, भाजपा की युवा इकाई ने बिहार और उत्तर प्रदेश के नागरिकों के खिलाफ दिए बयान को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ गुरुवार को पटना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने कदम कुआं थाने में लिखित शिकायत की है। 

चन्नी ने पंजाब में एक चुनावी रैली के दौरान उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को ‘भैया’ कहकर उन्हें राज्य में प्रवेश नहीं करने देने की टिप्पणी की थी। इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया। चन्नी जब यह टिप्पणी कर रहे थे तब उनके बगल में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी खड़ी थीं और वह हंस रही थीं। बाद में चन्नी ने यह कहकर मामले पर सफाई दी कि उनके बयान का गलत अर्थ निकाला जा रहा है। उन्होंने यह टिप्पणी आम आदमी पार्टी के नेताओं के लिए थी, बिहार और यूपी के श्रमिकों के लिए नहीं।


पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बोला हमला
इस बीच, चन्नी के यूपी-बिहार के भैया वाली टिप्पणी को लेकर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब में एक चुनावी रैली को संबोधित करते कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि पार्टी हमेशा एक क्षेत्र के लोगों को दूसरे के खिलाफ खड़ा करती है। पीएम ने कहा कि पंजाब में शायद ही ऐसा कोई गांव होगा, जहां यूपी-बिहार के लोग न रहते हों। संत रविदास और गुरु गोविंद सिंह जी भी यूपी-बिहार के थे, क्या लोग उनका पंजाब से मिटा देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed