फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bhagwant maan video exposed parliament security

जांच समिति ने मान के वीडियो को बताया संसद की सुरक्षा पर खतरा

Tue, 26 Jul 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 26 Jul 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
bhagwant maan video exposed parliament security

संसद में वीडियो बनाने मामले में एक तरफ जहां आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने तेवर कड़े कर लिए हैं, वहीं इस संबंध में बनी जांच समिति का रुख भी मान के प्रति बेहद गरम है। समिति की मंगलवार को हुई करीब दो घंटे की बैठक में सदस्यों ने माना की वीडियो के कारण संसद की सुरक्षा की पूरी जानकारी सार्वजनिक हो गई है।

विज्ञापन


समिति के समक्ष पेश हुए दिल्ली पुलिस कमिश्नर आलोक वर्मा ने भी इसे गंभीर मामला बताया। बैठक के बाद एक सदस्य ने कहा कि निश्चित रूप से मान के कृत्य से संसद की सुरक्षा पर खतरा बढ़ा है। गौरतलब है कि समिति 3 अगस्त को स्पीकर सुमित्रा महाजन को रिपोर्ट सौंपेगी।
विज्ञापन


बैठक में समिति के सदस्यों ने इस मामले में दिल्ली के पुलिस कमिश्नर की राय ली। सूत्रों के मुताबिक पुलिस कमिश्नर ने भी स्वीकार किया कि मान के वीडियो बनाने के बाद संसद की सुरक्षा के लिए नए सिरे से समीक्षा करनी पड़ेगी। उन्होंने इस मामले को बड़ी सुरक्षा चूक भी माना।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के बाद जांच समिति के एक सदस्य ने माना कि सभी सदस्यों का मानना था कि मान के इस कृत्य से संसद की सुरक्षा संबंधी जानकारी सार्वजनिक हो गई है। समिति के सदस्यों में इस घटना के बाद मान के हमलावर रुख से भी नाराजगी है। समिति अब इस संबंध में गुरूवार को मान का पक्ष जानेगी। गौरतलब है कि स्पीकर इसी समिति की सिफारिशों के आधार पर ही मान के खिलाफ कार्रवाई करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed