{"_id":"5a7d88644f1c1bb2208b8166","slug":"bh-loya-death-case-next-hearing-would-continue-on-february-12-in-supreme-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"जस्टिस लोया मौत मामले में 12 फरवरी को अगली सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जस्टिस लोया मौत मामले में 12 फरवरी को अगली सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 09 Feb 2018 05:09 PM IST
विज्ञापन
सीबीआई जज बीएच लोया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जस्टिस लोया मौत मामले में दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट कोर्ट अब अगली सुनवाई सोमवार (12 फरवरी) को करेगा। बताते चलें कि जस्टिस लोया मामले में अब विपक्ष पूरीतरह से एकजुट हो रहा है। जज लोया को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर आज विपक्ष के नेता राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
Judge B H Loya death case: The arguments were inconclusive today and hearing would continue on February 12 in Supreme Court
— ANI (@ANI) February 9, 2018
विज्ञापन
गौरतलब है कि जस्टिस लोया मामले को जस्टिस दवे ने संदिग्ध माना है और जजों की बेंच से मामले में स्वतंत्र जांच की मांग की है। जज लोया मामले की सुनवाई के दौरान बीते सोमवार को याचिकाकर्ताओं के वकीलों और न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ की आपस में तीखी बहस हुई।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ को कहना पड़ा था कि सुप्रीम कोर्ट में बहस का स्तर मछली-बाजार जैसा न बनाया जाए। दरअसल, याचिकाकर्ता बंधुराज लोने की ओर से वकील पल्लव सिसोदिया ने कहा कि दूसरे याचिकाकर्ताओं की सभी दलीलें पूरी हो चुकी हैं इसलिए वह अब इसमें और बहस नहीं चाहते। लोगों द्वारा आरोप लगाने पर स्वतंत्र जांच की इजाजत नहीं दी जा सकती। बता दें कि उच्चतम न्यायालय में जस्टिस लोया की मौत की स्वतंत्र जांच कराए जाने की पिटीशन पर सुनवाई की जा रही है।