सावधान! बाजार में धड़ल्ले से बिक रहे चाइनीज अंडे, सरकार ने जारी किया अलर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंडे खाने के शौकीन सावधान हो जाएं, अब खतरनाक रसायन से बने चाइनीज अंडे बाजार में धड़ल्ले से बिक रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, ये हूबहू मुर्गी के अंडे जैसे लगते हैं। इनको पहचानना मुश्किल है।
वायरल हुए एक वीडियो को केंद्र ने गंभीरता से लिया और शहरों को अलर्ट किया। इसी कड़ी में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने चार प्रतिष्ठानों पर सर्वे की कार्रवाई की। यहां से अंडों के सैंपल जुटाए हैं। इन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है।
एफएसडीए ने आवास विकास कॉलोनी स्थित मामा ऐग सेंटर, झमनदास अंडेवाला (जेडी एग मार्ट) शाहगंज, दीनार स्टोर बोदला रोड और सिकंदरा स्थित असीइंद्रा एग सेंटर पर पहुंची। ये सभी अंडे सप्लाई करने की थोक की दुकानें हैं। इनके संचालकों से टीम ने खरीद के बारे में भी पूछा है। इन सभी प्रतिष्ठानों से अंडों का एक-एक सैंपल लिया है। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अवनीश सिंह, पारुल सिंह, पूनम यादव, अवधेश रहे।
केमिकल से बनाए जाते हैं अंडे
केमिकल से बनाए जाते हैं अंडे
चीन निर्मित अंडे केमिकल से बनाए जाते हैं। जानकारी के मुताबिक, इनको लैब में तैयार किया जाता है। भारी मात्रा में ऐसे अंडे बिक्री के लिए देश में आ चुके हैं। इसके मद्देनजर केंद्र सरकार ने देशभर में अलर्ट कर दिया है। केमिकल से बने अंडों के लगातार उपयोग से कैंसर, किडनी खराब जैसी कई बीमारियों का खतरा रहता है।
पहचान करना नहीं आसान
चाइनीज अंडे का मामला पहली बार सामने आया है। इसलिए अभी इनकी पहचान करना आसान नहीं है। बनावट और रंग में कोई अंतर नहीं है। विशेषज्ञ बताते हैं कि सैंपल की जांच के बाद चाइनीज अंडों की पुष्टि होती है तो फिर इनकी पहचान करना आसान हो सकेगा।
‘अंडों की थोक की चार दुकानों से सैंपल लेकर झांसी स्थित लैब जांच के लिए भेजे जाएंगे। व्यापारियों को चाइनीज अंडे न खरीदने के बाबत सख्त चेतावनी दी गई है।’- देवाशीष उपाध्याय, जिला अभिहीत अधिकारी