{"_id":"5982a56e4f1c1b12538b4766","slug":"beware-fake-message-appeal-from-pm-modi-has-been-viral-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर धोखाधड़ीः पीएम मोदी के नाम से भेजे जा रहे हैं फर्जी मैसेज","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सोशल मीडिया पर धोखाधड़ीः पीएम मोदी के नाम से भेजे जा रहे हैं फर्जी मैसेज
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Thu, 03 Aug 2017 09:57 AM IST
विज्ञापन
pm modi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का फेक मैसेज वायरल हो रहा है। ये मैसेज सोशल मीडिया के साथ-साथ व्हाट्सऐप जैसे इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें लोगों से आग्रह किया गया है कि इस दीपावली केवल भारत में बने सामानों का ही इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
गौरलतब है कि पिछले साल भी एक ऐसा ही मैसेज प्रधानमंत्री के नाम से सोशल मीडिया पर वायर हुआ था। जिसमें लोगों से चीनी सामान के बहिष्कार की बात कही गई थी। पिछले साल के मैसेज में कहा गया था कि इस दीपावली चीन में बने पटाखों और चीनी लाइटों का इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन
Few appeals with PM’s ‘signature’ are circulated on social media. Such documents are not authentic. pic.twitter.com/9AOcvHStFu
विज्ञापन विज्ञापन— PMO India (@PMOIndia) August 31, 2016
इस बार के मैसेज में दावा किया गया है कि यह कदम चीन की उस प्रक्रिया के बाद उठाया गया है, जिसमें वह यूएन में भारत के कदम का लगातार विरोध कर रहा है। दावे के मुताबिक चीन, जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर को लगातार बचा रहा है। हालांकि ये फेक मैसेज भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद को देखते हुए वायरल किया जा रहा है।
पिछले साल पीएमओ ने सोशल मीडिया यूजर्स को इस प्रकार के मैसेज इग्नोर करने को कहा था। साथ ही उन्होंने कुछ ऐसी फोटो भी शेयर की थी जो फेक पोस्ट से मिलती थी।