फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BEST bus horror: Video shows man stealing victim's valuables; theft case registered

BEST bus horror: कुर्ला बस हादसे में घायलों का सामान चुरा रहा शख्स कैमरे में कैद, आरोपी पर चोरी का केस दर्ज

Thu, 12 Dec 2024 05:05 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 12 Dec 2024 05:05 PM IST
सार

मुंबई के कुर्ला इलाके में हुए भीषण सड़क हादसे की जांच के दौरान एक बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल, हादसे के बाद सामने आए एक वीडियो में एक शख्स घायलों का सामान चुराते हुए कैद हुआ है। जिसके बाद उसके खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
BEST bus horror: Video shows man stealing victim's valuables; theft case registered
बेस्ट बस हादसे की तस्वीर - फोटो : X / @airnewsalerts

विस्तार

कुर्ला पुलिस ने गुरुवार को बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने मुंबई में बेस्ट बस हादसे में घायल हुई एक महिला की मदद करने के बहाने उसके सोने के आभूषण कथित तौर पर चुरा लिए। वहीं एक वायरल वीडियो में एक व्यक्ति दूसरों से कह रहा है कि वह महिला के आभूषण सुरक्षित रखने के लिए ले जा रहा है और उसके रिश्तेदारों को इसकी सूचना देगा।
विज्ञापन


परिवार की शिकायत के आधार पर केस दर्ज
पुलिस ने बताया कि उसके परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसके खिलाफ कीमती सामान की चोरी का मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, फातिमा कनीज अंसारी उन सात लोगों में शामिल हैं, जिनकी सोमवार को कुर्ला इलाके में बेस्ट बस की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन


मदद के बहाने शख्स ने चुराए कीमती सामान
एक अधिकारी ने बताया कि फातिमा अंसारी एक अस्पताल में अटेंडेंट के तौर पर काम करती थी, जब वह एसजी बर्वे मार्ग पर एक इमारत के बाहर इंतजार कर रही थी, तभी तेज रफ्तार बेस्ट बस ने उसे टक्कर मार दी। अधिकारी ने बताया कि वह एक कार के नीचे फंसी हुई मिली, अज्ञात व्यक्ति ने उसकी मदद करने का बहाना करते हुए उसकी सोने की चूड़ियां और मोबाइल फोन चुरा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोने की चूड़ियां चुराई, मोबाइल फोन लौटाया- परिजन
इस मामले में मृतका के रिश्तेदारों ने दावा किया कि उसकी मौत के बाद एक अज्ञात व्यक्ति ने उसकी चूड़ियां चुरा लीं, जबकि उसका मोबाइल फोन वापस कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस ने गुरुवार को भारतीय न्याय संहिता की धारा 303 (चोरी) और 315 (मृत्यु के समय मृतक के पास मौजूद संपत्ति का बेईमानी से दुरुपयोग) के तहत अज्ञात अपराधी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।


कुर्ला में बेकाबू बस ने 50 लोगों को मारी थी टक्कर
बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) उपक्रम की तरफ से संचालित बेकाबू इलेक्ट्रिक बस ने सोमवार रात करीब 9.30 बजे कुर्ला (पश्चिम) में एसजी बर्वे मार्ग पर पैदल यात्रियों और वाहनों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई और 'बंदोबस्त' ड्यूटी पर तैनात चार पुलिसकर्मियों समेत 42 अन्य घायल हो गए। इसके अलावा, इस दुर्घटना में 22 वाहन भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed