फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इजरायली की सेना के स्पेशल कमांडो थे नेतन्याहू, सबसे कम उम्र में बने थे प्रधानमंत्री

Mon, 15 Jan 2018 02:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 15 Jan 2018 02:57 PM IST
विज्ञापन
Benjamin Netanyahu was the soldier of israeli army, Know about unknown facts

इस्रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू छह दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंच चुके हैं। उनके स्वागत के लिए भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद प्रोटोकॉल तोड़कर उन्हें लेने हवाई अड्डे पर पहुंचे। इसरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू की गिनती दुनिया के सबसे ताकतवर नेताओं में होती है। लेकिन कम लोगों को पता होगा कि वो सेना के एक जाबांज कमांडो भी रह चुके हैं, और कई ऐसे खतरनाक अभियानों में भी भाग लिया है जिनका लोहा पूरी दुनिया मानती हैं। आइए आपको रूबरू कराते हैं नेतन्याहू की कुछ इन्हीं खूबियों से।

Benjamin Netanyahu was the soldier of israeli army, Know about unknown facts
साल 1949 में तेल अवीव में जन्मे बेंजामिन नेतन्याहू इसरायल के पहले प्रधानमंत्री हैं जिनका जन्म देश की स्‍थापना के बाद हुआ। इजरायल की स्‍थापना 1948 में हुई थी। 
 
Benjamin Netanyahu was the soldier of israeli army, Know about unknown facts
तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर के नेतन्याहू ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 1967 में देश की सेना को ज्वाइन कर लिया था। जहां वो पांच साल तक खतरनाक सायरट मत्काल नाम की स्पेशल फोर्स के स्पेशल कमांडो रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Benjamin Netanyahu was the soldier of israeli army, Know about unknown facts
इस दौरान नेतन्याहू ने ऑपरेशन इनफर्नो, ऑपरेशन गिफ्ट और ऑपरेशन इसोटॉप सहित कई बड़े सैन्य अभियानों में भाग लिया। इसके अलावा उन्होंने कई वॉर ऑफ अट्रिशन, योम किप्पूर जैसे बड़े युद्धों में इजरायली सेना की ओर से भाग लिया।  
 
विज्ञापन
Benjamin Netanyahu was the soldier of israeli army, Know about unknown facts
उस दौरान सेना की वर्दी में कमांडों के रूप में नेतन्याहू की आकर्षक तस्वीरें इजरायल के युवाओं के बीच खासी लोकप्रिय हुआ करती थी। खासकर युवतियों के बीच शानदार कद काठी वाले नेतन्याहू का जबरदस्त क्रेज हुआ करता था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed