फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Benglauru violence Shivakumar accuses ruling BJP of trying to defame Congress

बंगलूरू हिंसा : शिवकुमार ने सत्तारूढ़ भाजपा पर कांग्रेस को बदनाम करने का आरोप लगाया

Tue, 17 Nov 2020 05:11 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 17 Nov 2020 05:11 PM IST
विज्ञापन
Benglauru violence Shivakumar accuses ruling BJP of trying to defame Congress
बेंगलुरु हिंसा - फोटो : PTI

कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में हुई हिंसा मामले में कांग्रेस पार्षद और पूर्व महापौर संपत राज की गिरफ्तारी का कांग्रेस की कर्नाटक इकाई ने बचाव किया। कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने सत्तारूढ़ भाजपा पर कांग्रेस को बदनाम करने का आरोप लगाया। वहीं कांग्रेसी नेता और पूर्व बंगलूरू के पूर्व महापौर संपत राज को बंगलूरू हिंसा मामले में दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया था।

विज्ञापन

 


11 अगस्त को बंगलूरू के देवरा जीवनहल्ली और कडुगोंडनहल्ली इलाके में हिंसा हुई थी, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई थी। नाराज भीड़ ने देवरा जीवनहल्ली और कडुगोंडनहल्ली थानों में आग लगा दी थी और सरकारी व निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया था। इसके अलावा भीड़ में शामिल लोगों ने कांग्रेस विधायक अखंड श्रीनिवास मूर्ति के घर पर भी आग लगा दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


संपत राज पर ये हैं आरोप
पूर्व मेयर संपत राज के खिलाफ कुछ दिन पहले गैर जमानती वारंट जारी किया गया था और उनके खिलाफ डीजे हल्ली में 400 पन्नों की प्रारंभिक चार्जशीट दाखिल की गई थी। चार्जशीट के मुताबिक संपत राज पर पुलकेशी नगर के कांग्रेस विधायक अखंड श्रीनिवास मूर्ति के घर में आग लगाने वाली हिंसक भीड़ को उकसाने का आरोप है। इसके अलावा उन पर बंगलूरू हिंसा, विधायक अखंड श्रीनिवास मूर्ति और उनकी बहन जयंती को निशाना बनाने की साजिश रचने का आरोप है।


कोरोना इलाज के दौरान हुए थे फरार
संपत राज के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान वह फरार हो गए थे। पुलिस ने हाल ही में संपत राज से सहयोगी को अरेस्ट किया था, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई है। हालांकि, गिरफ्तारी के बारे में पुलिस ने विस्तृत जानकारी नहीं दी है।

क्या है पूरा मामला
बता दें कि कांग्रेस विधायक आर अखंड श्रीनिवास मूर्ति के एक रिश्तेदार ने फेसबुक पर कथित भड़काऊ पोस्ट डाला था, जिसके बाद 11 अगस्त को बंगलूरू में हिंसा भड़क गई थी, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई थी। मामले में बंगलूरू पुलिस ने 65 मामले दर्ज किए थे और 350 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed