Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengaluru Woman Burns Lover Alive Murder After Luring Him with a Marriage Proposal Karnataka Crime news

प्रेमिका ने प्रेमी को जिंदा लगाया: कुर्सी पर बैठाकर पहले आंख पर बांधी पट्टी, हाथ-पैर बांध केरोसिन डाल लगाई आग

Tue, 21 Apr 2026 09:58 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: अमन तिवारी Updated Tue, 21 Apr 2026 09:58 PM IST
सार

बंगलूरू में एक युवती ने अनदेखी से नाराज होकर अपने प्रेमी की हत्या कर दी। उसने प्रेमी को विदेशी तरीके में प्रपोज करने का झांसा देकर कुर्सी से बांधा और फिर आग लगा दी। आरोपी महिला ने इस पूरी वारदात का वीडियो भी बनाया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Bengaluru Woman Burns Lover Alive Murder After Luring Him with a Marriage Proposal Karnataka Crime news
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक के बंगलूरू से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवती ने अपने प्रेमी को शादी का प्रपोजल देने के बहाने घर बुलाया और उसे जिंदा जला दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। मृतक की पहचान 27 साल के किरण के रूप में हुई है। आरोपी महिला का नाम प्रेरणा है और उसकी उम्र भी 27 साल बताई जा रही है। ये दोनों एक टेलीकॉम स्टोर में साथ काम करते थे। पिछले एक साल से दोनों के बीच प्रेम संबंध था। पुलिस जांच में पता चला है कि प्रेरणा पिछले कुछ समय से किरण से नाराज चल रही थी। उसे लगता था कि किरण उसे नजरअंदाज कर रहा है और उससे शादी नहीं करेगा। इसी गुस्से में उसने किरण की हत्या की साजिश रची।
विज्ञापन


मंगलवार को प्रेरणा ने किरण को दक्षिण बंगलूरू के अंजनपुरा स्थित अपने घर बुलाया। उस समय घर पर प्रेरणा की मां और भाई नहीं थे। किरण के आने के बाद दोनों ने कुछ देर बात की। इसके बाद प्रेरणा ने किरण की आंखों पर पट्टी बांध दी और उसे एक कुर्सी पर बिठा दिया। इसके बाद प्रेरणा ने किरण को कुर्सी से बांधना शुरू किया। जब किरण ने इसका विरोध किया, तो प्रेरणा ने उसे झांसा दिया। उसने कहा कि वह उसे एक खास तरीके से प्रपोज करना चाहती है, जैसा आजकल विदेशों में बहुत मशहूर हो रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बंगाल चुनाव: राहुल गांधी का कोलकाता दौरा हुआ रद्द, कांग्रेस ने ममता सरकार पर लगाए अनुमति न देने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


किरण उसकी बातों में आ गया और प्रपोजल का इंतजार करने लगा। जब किरण की आंखों पर पट्टी बंधी थी और वह कुर्सी से बंधा हुआ था। इसी बीच प्रेरणा ने पहले से तैयार रखा ज्वलनशील पदार्थ (केरोसिन) उस पर डाल दिया और आग लगा दी। पुलिस ने बताया कि प्रेरणा ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया और किरण को मरते हुए देखती रही। डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) डीएल नागेश ने बताया कि महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि प्रेमी की अनदेखी से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed