फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengaluru tops the list of most livable cities; Chennai second, Delhi Fails to Feature Among Top 5 Capitals on the Liveability Index

Liveability Index: रहने के लिहाज से सबसे बेहतर शहर है बंगलुरु, शीर्ष पांच में नहीं मिली दिल्ली को जगह

Mon, 21 Jun 2021 03:03 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Mon, 21 Jun 2021 03:03 PM IST
सार

सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (सीएसई) की ओर से जारी की गई इस नई रिपोर्ट में  देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली शीर्ष पांच शहरों में भी जगह नहीं बना पाई। 
 

विज्ञापन
Bengaluru tops the list of most livable cities; Chennai second, Delhi Fails to Feature Among Top 5 Capitals on the Liveability Index
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

देश में रहने के लिहाज से सबसे बेहतर शहरों की सूची में बंगलुरु शीर्ष पर है। बंगलुरु के बाद सूची में चेन्नई, शिमला, भुवनेश्वर और मुंबई का नाम है। सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (सीएसई) की ओर से जारी की गई इस नई रिपोर्ट में देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली शीर्ष पांच शहरों में भी जगह नहीं बना पाई। 

विज्ञापन


सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट की ओर से जारी की गई स्टेट ऑफ इंडियाज एनवायरनमेंट इन फिगर्स-2021 की रिपोर्ट के मुताबिक, किसी भी राज्य की राजधानी को नंबर देने के लिए चार मापदंडों का उपयोग किया गया था। इसमें जिंदगी जीने के तरीका, कमाने की क्षमता, स्थिरता और नागरिकों की धारणा को मापदंड बनाया गया। इस रिपोर्ट में में शहरों को 100 में से सभी चार मापदंडों पर स्कोर दिया गया था। चारों मापदंडों की स्कोरिंग के बाद आईटी हब यानी बंगलुरु शीर्ष पर रहा। 
विज्ञापन


पहले मापदंड कमाने की क्षमता वाले शहरों की सूची में बंगलुरु को 100 में से 78.82 फीसदी स्कोर किया, जबकि दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और हैदराबाद  केवल मध्यम आय के अवसर प्रदान करने में सक्षम नजर आए। वहीं अगर गुणवत्तापूर्ण जीवन जीने के तरीके की बात की जाए, तो चेन्नई ने 68.84 फीसदी के साथ सबसे ऊपर, जबकि बंगलुरु 55.67 फीसदी, शिमला ने 53.04 फीसदी और भुवनेश्वर ने 51.79 फीसदी अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

भुवनेश्वर के लिए है नागरिकों की अच्छी राय

नागरिकों की धारणा वाले मापदंड में भुवनेश्वर, बंगलुरु, चेन्नई और शिमला से भी आगे निकल गया। नागरिकों की धारणा के मामले में भुवनेश्वर 94.8 फीसदी अंक मिले। बंगलुरु को 78 फीसदी, चेन्नई को 82.5 फीसदी और शिमला को 83.39 फीसदी अंक मिले हैं।

रहने लायक शीर्ष शहरों की सूची

  • बंगलुरु                 66.7%
  • चेन्नई                      62.61%
  • शिमला                   60.09%
  • भुवनेश्वर                 59.85%
  • मुंबई                      58.23%
  • दिल्ली                     57.56%

(चारों मापदंडों के बाद 100 में से मिले कुल अंक)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed